करवा चौथ पर खराब मौसम-प्रदूषण के कारण नहीं दिख रहा चांद? अपनाएं 4 डिजिटल हैक
Last Updated:
Karwa Chauth Delhi NCR Chand Visibility Alternatives: करवा चौथ पर दिल्ली-एनसीआर में बादल या धुंध के कारण चांद नहीं दिखे तो कुछ डिजिटल विकल्प मदद कर सकते हैं. दूसरे शहरों में मौजूद रिश्तेदारों से वीडियो कॉल, स्टेलेरियम जैसे खगोल विज्ञान ऐप और न्यूज चैनलों की लाइव स्ट्रीमिंग आजमाई जा सकती है. सोशल मीडिया पर भी चांद की तस्वीरें मिल सकती हैं. हालांकि, स्क्रीन पर चांद देखने से व्रत खोलने की धार्मिक परंपरा पूरी होती है या नहीं, यह मान्यता पर निर्भर करता है.
करवा चौथ पर महिलाओं को चांद निकलने का इंतजार है.
करवा चौथ का व्रत हो, सज-धजकर छलनी हाथ में लिए छत पर खड़े होने का टाइम हो और दिल्ली-एनसीआर का धुंध या बादलों वाला मौसम खेल बिगाड़ दे. भाई, इससे बड़ा क्लेश तो लाइफ में हो ही नहीं सकता. पूरा दिन भूखे-प्यासे रहने के बाद जब चांद ही आउट ऑफ कवरेज एरिया हो जाए, तो सब्र का बांध टूटना लाजमी है. लेकिन टेंशन लेने का एकदम नहीं. जब रियल लाइफ में चांद न दिखे, तो अपनी डिजिटल जेनरेशन के पास ऐसे जुगाड़ू हैक्स हैं जो मिनटों में व्रत पारण करवा देंगे.
रिश्तेदारों को लगाओ कॉल
दिल्ली-एनसीआर में अगर चांद बादलों के पीछे छुपकर नखरे दिखा रहा है, तो देश के दूसरे शहरों के रिश्तेदारों को याद करने का यही सही वक्त है. जयपुर, लखनऊ, मुंबई या किसी भी ऐसी जगह जहां आसमान एकदम साफ है, वहां किसी दोस्त या रिश्तेदार को तुरंत व्हाट्सएप या गूगल मीट पर वीडियो कॉल मिलाओ. स्क्रीन पर दिख रहे लाइव चांद को छलनी के पार रखकर देखो और अपना व्रत पूरा करो.
एआई और वेदर ऐप्स से करो रीयल-टाइम लोकेशन ट्रैक
अगर आपको लगता है कि चांद निकला है या नहीं, इसी बात पर सस्पेंस बना हुआ है, तो तुरंत अपने फोन में एस्ट्रोनॉमी या स्टार-गेजिंग ऐप्स डाउनलोड कर लो. ‘Stellarium’ या ‘Star Walk’ जैसी ऐप्स आपके GPS का इस्तेमाल करके आपके ठीक ऊपर आसमान में चांद की सटीक दिशा बता देती हैं. इससे आपको पता चल जाएगा कि चांद भाई साहब किस एंगल पर छिपे हुए हैं.
न्यूज चैनल्स और यूट्यूब की लाइव फीड का सहारा
जब खुद की छत से बात न बने, तो सीधे न्यूज चैनल्स या यूट्यूब की लाइव स्ट्रीमिंग ऑन कर लो. करवा चौथ की रात लगभग हर बड़ा न्यूज चैनल देश के अलग-अलग शहरों से चांद दिखने का लाइव टेलीकास्ट चलाता है. टीवी या मोबाइल स्क्रीन पर दिख रहे उस पावन चांद का दर्शन करके भी अर्घ्य देने और व्रत खोलने की परंपरा पूरी की जा सकती है.
सोशल मीडिया स्टोरीज का इंस्टेंट जुगाड़
इंस्टाग्राम, एक्स और फेसबुक का टाइमलाइन ऐसे मौकों पर सबसे ज्यादा काम आता है. जैसे ही देश के किसी हिस्से में चांद दिखता है, लोग तुरंत फोटो और रील्स अपलोड करने लगते हैं. अगर आपकी लोकेशन पर बहुत ज्यादा धुंध है, तो किसी ट्रस्टेड हैंडल या दोस्त की स्टोरी देखकर भी पूजा का संकल्प पूरा किया जा सकता है.