जिस मीरा माझी के घर पीएम मोदी ने पी चाय, वह कर्ज में डूबी, दूत बनकर आए पवन पांडेय, दे दिए 50 हजार


Last Updated:

साल 2023 में जिस मीरा माझी के घर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चाय पी थी, अब उनकी माली हालत खराब हो गई है. आलम यह है कि उन्हें ब्याज लेकर कर्ज चुकाना पड़ रहा है. हालांकि यह खबर सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार पवन पांडेय मीरा माझी के घर पहुंचे और उनकी मदद की.

Top Deals Inside

जिस मीरा माझी के घर PM मोदी ने पी चाय, वह कर्ज में डूबी, दूत बनकर आए पवन पांडेZoom

मीरा माझी की माली हालत हुई खराब.

अयोध्याः प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में जिस मीरा माझी के घर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चाय पिया था. आज उस मीरा माझी की माली हालत बहुत खराब हो गई है. मीरा माझी ने आर्थिक तंगी और कर्ज के बोझ से परेशान होने का आरोप लगाया है. नाव से रोजगार शुरू करने के लिए पति के नाम पर लोन कराया गया था. नाव तैयार होने में देरी और काम प्रभावित होने से आमदनी पर असर पड़ा है. कर्ज की किस्तें चुकाने के लिए ब्याज पर पैसे लेने का मीरा माझी ने दावा किया है. फूल बेचने के लिए हर महीने पांच हजार रुपये वसूली का भी आरोप लगाया है. इसकी जानकारी मिलते ही दूत बनकर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार पवन पांडेय मीरा माझी के घर पर पहुंचे. पवन पांडेय ने मीरा माझी के परिवार को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी. बैंक का कर्ज चुकाने में सहयोग का पवन पांडेय ने भरोसा दिलाया है. मीरा माझी के आरोपों पर प्रशासन के जवाब का इंतजार है. प्रधानमंत्री के आने के बाद अधिकारियों ने मदद के नाम पर लोन कराया था.

साल 2023 में पीएम मोदी ने मीरा माझी के घर पर पी थी चाय
बता दें कि साल 2023 में 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या यात्रा के दौरान उज्जवला योजना की एक लाभार्थी मीरा मांझी के घर गए थे और चाय पी थे.प्रधानमंत्री मोदी लता मंगेशकर चौक के पास स्थित मोहल्ले में उज्जवला योजना की 10 करोड़वीं लाभार्थी मीरा मांझी के घर अचानक पहुंचे थे. उनका यह कार्यक्रम पहले से निर्धारित नहीं था. प्रधानमंत्री के अचानक घर पहुंचने से ना सिर्फ मीरा मांझी के परिवार वाले बल्कि उस बस्ती के लोग भी खुशी से झूम उठे थे और मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे थे.

पीएम मोदी ने मीरा माझी को लिखी थी चिट्ठी
प्रधानमंत्री ने इस दौरान मीरा के हाथों बनी चाय पी थी और तारीफ करते हुए कहा था कि चाय तो बहुत मीठी बनी है. अच्छी चाय बनाई है. पीएम मोदी ने मीरा मांझी को पत्र भी लिखा था. उन्होंने पत्र में लिखा था, ‘आपको व आपके परिवार से सभी सदस्यों को नव वर्ष 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं. प्रभु श्री राम की पावन नगरी अयोध्या में आपके परिवार के सदस्यों के साथ मुलाकात और आपके द्वारा बनाई गई चाय पीकर बहुत प्रसन्नता हुई. अयोध्या से आने के बाद मैंने कई टीवी चैनल पर आपका इंटरव्यू देखा. उनमें आपका व आपके परिवार के अन्य सदस्यों का आत्मविश्वास और जितने सरल व सहज ढंग से आप लोगों ने अपने अनुभवों को साझा किया, वह देखकर अच्छा लगा.



Source link