IMD Weather Alert: दिल्ली में आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 KMPH की गति से चलेंगी हवाएं, कई इलाकों में गिरेंगे ओले

IMD Weather Alert: दिल्ली में आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 KMPH की गति से चलेंगी हवाएं, कई इलाकों में गिरेंगे ओले


IMD Weather Alert: दिल्ली में मौसम ने करवट ली है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, शाम 6:08 बजे तक राजधानी के कई इलाकों में गरज-चमक, बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने अलग-अलग इलाकों के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. कुछ इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है.

रेड अलर्ट: सेंट्रल दिल्ली, नई दिल्ली, साउथ वेस्ट दिल्ली, वेस्ट दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली और नॉर्थ दिल्ली में मध्यम स्तर के तूफान की आशंका है. इन इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. साथ ही बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी संभावना है.

ऑरेंज अलर्ट: साउथ ईस्ट दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, शाहदरा, सेंट्रल दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, साउथ दिल्ली, नई दिल्ली, साउथ वेस्ट दिल्ली, वेस्ट दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली और नॉर्थ दिल्ली के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.

येलो अलर्ट: साउथ ईस्ट दिल्ली, ईस्ट दिल्ली और साउथ दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और आंधी आने की आशंका है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

मौसम की स्थिति को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका के बीच खुले स्थानों, पेड़ों और कमजोर ढांचों से दूर रहने की अपील की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, यह अलर्ट सीमित समय के लिए है. लोगों को मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए IMD के अपडेट पर नजर रखनी चाहिए.



Source link