Last Updated:
प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में मनाया करवा चौथ, पति निक जोनस के नाम की लगाई मेहंदी. सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें और फैंस को दी बधाई. अभिनेत्री ने लिखा, “पिया के नाम की.. करवा चौथ मना रहे सभी को हैप्पी करवा चौथ.”
नई दिल्ली. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हर साल की तरह इस साल भी करवा चौथ का त्योहार मना रही हैं. अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर कर करवा चौथ स्पेशल मेहंदी की एक झलक शेयर की. अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह अपने हाथ में पकि निक जोनस के नाम की मेहंदी लगाए हुए हैं. अभिनेत्री ने लिखा, “पिया के नाम की.. करवा चौथ मना रहे सभी को हैप्पी करवा चौथ.”
एक और इंस्टाग्राम स्टोरी में एक्ट्रेस ने मेहंदी की क्लोज लुक वाली तस्वीर शेयर की और उसके रंग को गहरा करने से जुड़ी एक पारंपरिक मान्यता के बारे में पूछा. उन्होंने लिखा, “सवाल ये है कि क्या चाशनी काम करेगी? ”
प्रियंका चोपड़ा ने लगाई करवा चौथ की मेहंदी
मेहंदी पर लगाई चाशनी
प्रियंका चोपड़ा के पिया
प्रियंका, जिनकी शादी अमेरिकी सिंगर निक जोनस से हुई है, अक्सर विदेश में रहते हुए भी अपनी परंपराओं को जिंदा रखने की कोशिश करती हैं और यह भी सुनिश्चित करती हैं कि उनकी बेटी मालती मैरी भी भारतीय परंपराओं और त्योहारों से जुड़ी रहे. इससे पहले एक्ट्रेस ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर हुए दशहरे के और दुर्गा पूजन किया था. इसके बाद उन्होंने हवन के साथ-साथ कन्या पूजन भी किया था. इस पूरी पूजा में अभिनेत्री के साथ उनकी बेटी मालती और पति निक जोनस भी शामिल हुए थे.