मथेलिया रचेगा अनुपमा का मर्डर प्लान, दिग्विजय के सामने फूट-फूट कर रोई अनु, उठाएगी ये बड़ा कदम


Last Updated:

Anupama Written Update 29 october: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में मथेलिया ने अनुपमा को रास्ते से हटाने और जान से मारने की साजिश रची है, लेकिन बेखौफ होकर अनुपमा ने भी पुलिस में एफआईआर दर्ज कर मथेलिया को खत्म करने का ऐलान कर दिया है .

Top Deals Inside

मथेलिया रचेगा अनुपमा का मर्डर प्लान, अनु उठाएगी ये बड़ा कदम Zoom

नई दिल्ली: अनुपमा के आने वाले एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने वाला है, क्योंकि कहानी में एक खतरनाक मोड़ आ चुका है. शो में मथेलिया अनुपमा को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रच रहा है और उसके तेवर देखकर साफ पता चल रहा है कि वह किसी भी हद तक जा सकता है. अनुपमा भी पीछे हटने वाली नहीं है और उसने मथेलिया के खिलाफ कड़ा कदम उठा लिया है. एपिसोड की शुरुआत में मथेलिया अपने वकील से बात करते हुए नजर आता है. वह कहता है कि उसके पास बात करने के लिए सिर्फ पांच मिनट का समय है क्योंकि उसे अपने बेटे को लाना है, एक बर्थडे पार्टी में जाना है और वृद्धाश्रम भी जाना है.

वकील मथेलिया को चेतावनी देता है कि अनुपमा को कम बिल्कुल न समझे. वकील कहता है कि अनुपमा न तो डरेगी और न ही उसे खरीदा जा सकता है. इस पर मथेलिया कहता है कि अगर अनुपमा डरती नहीं है और बिकती नहीं है, तो फिर उसे मरना ही होगा.

अनुपमा का मथेलिया को खुली चुनौती

दिग्विजय अनुपमा को बताता है कि उसने हाल के सभी ऑर्डर पूरे कर दिए हैं. अनुपमा उसकी तारीफ करती है और पूछती है कि क्या वह ठीक है. अनुपमा फूट-फूट कर रोने लगती है और दिग्विजय को बताती है कि उसने मथेलिया के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करा दी है. अनुपमा मथेलिया को फोन करती है और इशानी तथा परी के बारे में पूछती है. अनुपमा मथेलिया को खुला चैलेंज देती है और उसे पूरी तरह बर्बाद करने की कसम खाती है. मथेलिया हंसता है और अनुपमा उसे चेतावनी देती है कि अब उसके दिन गिने चुने ही बचे हैं.

घर में बांकु की वापसी

घर में राजा परी को सुरक्षित रहने की सलाह देता है. राही कहती है कि वह परी को किसी की नजर नहीं लगने देगी. वसुंधरा ताना मारती है कि अनुपमा फिर से नजर उतार देगी. इसके अलावा दिग्विजय इशानी को एक बड़ा सरप्राइज देता है और बांकु को वापस ले आता है. बांकु को देखकर इशानी इमोशनल हो जाती है और उसे गले लगा लेती है. बांकु बताता है कि सब कुछ जानने के बाद वह वापस लौट आया है. पाखी को जब बांकु के लौटने का पता चलता है तो उसका रिएक्शन देखने लायक होता है.



Source link