Baby Birth Arnab Cyclone: चक्रवात ‘अर्नब’ से लड़कर दुनिया में आए 931 नौनिहाल, माता-पिताओं ने रखे अनोखे नाम

Baby Birth Arnab Cyclone: चक्रवात ‘अर्नब’ से लड़कर दुनिया में आए 931 नौनिहाल, माता-पिताओं ने रखे अनोखे नाम


होमताजा खबरदेश

तूफान ‘अर्नब’ से लड़कर दुनिया में आए 931 नौनिहाल, माता-पिताओं ने रखे अनोखे नाम

Last Updated:

Cyclone Arnab Baby Name: ओडिशा में एक ओर जहां चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के कहर से समंदर उफान पर था और तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश आफत बनकर बरस रही थी, वहीं दूसरी ओर मातृत्व और नई जिंदगी ने इस कुदरती तबाही पर जीत दर्ज की. इस भीषण आपदा के बीच राज्य भर के स्वास्थ्य केंद्रों में 931 नन्हीं किलकारियां गूंजीं.

Zoom

ओडिशा में चक्रवात ‘अर्नब’ के दौरान 900 से अधिक बच्चों का जन्म हुआ. (पीटीआई)

Cyclone Arnab Baby Name: ओडिशा के दक्षिणी हिस्सों को बुरी तरह प्रभावित करने वाले चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के दौरान राज्य में 900 से अधिक बच्चों का जन्म हुआ. मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने 28 अक्टूबर को यह जानकारी दी. तूफान के तट से टकराने के बाद की स्थिति की समीक्षा करते हुए माझी ने कहा कि चक्रवात आने से पहले 2,245 गर्भवती महिलाओं को विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में पहुंचाया गया था, जिनमें से 931 महिलाओं ने इस अवधि के दौरान बच्चों को जन्म दिया. उन्होंने कहा, “सभी मामलों में मां और बच्चे दोनों स्वस्थ हैं.”

चक्रवात ‘अर्नब’ रात दो बजे से सुबह आठ बजे के बीच पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के तट से गुजरा, जिससे ओडिशा के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई. माझी ने कहा कि प्रतिकूल मौसम के बीच सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने गर्भवती महिलाओं को अस्पतालों में पहुंचाने को प्राथमिकता दी. अधिकारियों ने बताया कि कुछ माता-पिता ने अपने नवजात बेटों का नाम ‘अर्नब’ और बेटियों का नाम ‘बरसा’ रखा. इसके अलावा, लड़कों के नाम ‘तूफान’ और ‘पवन’, जबकि लड़कियों के नाम ‘बतासी’ रखे जाने की भी जानकारी मिली है.

पात्रपुर स्थित बेंगई साही की निवासी सुकांति प्रधान (30) ने पात्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक बेटे को जन्म दिया और उसका नाम अर्नब रखा. बच्चे के पिता और पेशे से व्यवसायी चक्रधर सबर ने कहा, “हमने उसका नाम अर्नब रखने का फैसला किया. चक्रवाती तूफान के कारण मेरी पत्नी को प्रसव के लिए पहले ही अस्पताल पहुंचा दिया गया था.” इसी अस्पताल में चिकराड़ा निवासी 22 वर्षीय रुक्मणि बेहरा ने एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम बरसारानी रखा गया. बेहरा ने कहा, “चक्रवात के तट से टकराने के बाद जब इलाके में भारी बारिश हुई तो उसी दौरान बच्ची का भी जन्म हुआ. अस्पताल के कर्मचारियों ने बरसा नाम सुझाया था.”

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

login



Source link