करवाचौथ से पहले उजड़ गया हिमाचल की हिमानी का सुहाग, पति की मौत से मचा कोहराम

करवाचौथ से पहले उजड़ गया हिमाचल की हिमानी का सुहाग, पति की मौत से मचा कोहराम


Last Updated:

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुए कार हादसे में मंडी के युवक कृष्ण की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया. यह दुर्घटना करवाचौथ से एक दिन पहले हुई.

ख़बरें फटाफट

Zoom

दर्दनाक कार हादसे में 20 वर्षीय कृष्ण (कर्ण) पुत्र दुर्गा दास की मौत हो गई.

मंडी. देश भर की महिलाएं जहां करवाचौथ को लेकर तैयारियां और पति की लंबी उम्र की दुआ मांग रही थी. उधर, हिमानी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला की स्यांज घाटी के धाओगी सड़क मार्ग पर हुए दर्दनाक कार हादसे में 20 वर्षीय कृष्ण (कर्ण) पुत्र दुर्गा दास की मौत हो गई. अपने बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. जैसे ही कर्ण का शव 27 अक्तूबर को पोस्टमार्टम करने के बाद घर पहुंचा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई.

जानकारी के अनुसार, कृष्ण (कर्ण) मंडी जिला के गोहर उपमंडल के बासा पंचायत के कलस गांव का निवासी था और स्यांज क्षेत्र में जेसीबी मशीन चलाता था. वह अपना काम निपटाने के बाद अपने दोस्त प्रेम के साथ कार से अपने क्वार्टर की ओर जा रहा था. इसी दौरान धाओगी सड़क मार्ग पर कार से नियंत्रण खो बैठा. कार करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी और नीचे की सड़क पर जाकर अटक गई. हादसे में कर्ण की मौके पर ही मौत हो गई.

इस दुर्घटना में कार में सवार रोपा स्यांज निवासी 25 वर्षीय प्रेम, पुत्र रूपलाल, गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे उपचार के लिए एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है.

हादसे की सूचना कुल्लू पुलिस ने देर रात ही दोनों युवकों के परिजनों को फोन पर दे दी थी. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए. करवाचौथ व्रत से ठीक एक दिन पहले हुए इस हादसे ने हिमानी और उसके परिवार की खुशियां छीन लीं. कर्ण की असमय मौत से परिवार गहरे सदमे में है और गांव में शोक का माहौल है.



Source link