Last Updated:
बॉलीवुड के जाने माने एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं. इस बीच अमेरिका के कैलिफोर्निया में उनकी मुलाकात मिस्र के एक फैन से हुई. वहां उस फैन ने रणबीर को बताया कि वह बॉलीवुड का बड़ा फैन हैं. वह रणबीर को देखकर अपनी खुशी नहीं रोक पाया. फैन ने रणबीर को बताया कि वह बॉलीवुड फिल्में वह बहुत देखता है. उन्होंने रणबीर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ भी देखी है. इसके बाद रणबीर ने अपने फैन के साथ फोटो भी ली.
रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ 5 नवंबर को रिलीज होने है.
नई दिल्ली. रणबीर कपूर अपने फैंस का दिल जीतना बखूबी जानते हैं. हाल ही में उन्होंने मिस्र के अपने एक फैन के साथ फोटो खिंचवाईं. इतना ही नहीं, एक्टर ने फैन को जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए एक खास सलाह भी दी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है.
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं. इसी बीच अमेरिका के कैलिफोर्निया में उनकी मुलाकात एक ऐसे फैन से हुई, जो मिस्र का रहने वाला है और बॉलीवुड फिल्मों का बड़ा प्रशंसक है. रणबीर को देखते ही फैन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. उसने एक्टर के पास जाकर उनसे मिलने पर खुशी जताई और साथ में तस्वीरें खिंचवाने की गुजारिश की. रणबीर ने भी अपने इस फैन को निराश नहीं किया और उसके साथ फोटो खिंचवाईं. इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है.
रणबीर को देखते ही खुशी से झूम उठा फैन
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि मिस्र का रहने वाला पीटर कैलिफोर्निया की सड़कों पर रणबीर कपूर को देखकर उनके पास पहुंच जाता है. वह एक्टर से कहता है कि उसे यकीन नहीं हो रहा कि उसकी मुलाकात रणबीर से हो गई है. उसने अपना परिचय देते हुए कहा कि वह बॉलीवुड का बहुत बड़ा फैन है. पीटर ने रणबीर से कहा कि उनसे मिलना उसके लिए सम्मान की बात है. उसने यह भी बताया कि रणबीर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ उसकी पसंदीदा फिल्मों में से एक है. इसके बाद उसने एक्टर के साथ तस्वीरें लेने की इच्छा जताई. रणबीर ने खुशी-खुशी उसकी बात मान ली और उसके साथ कई तस्वीरें खिंचवाईं.
रणबीर ने फैन को दी जिंदगी की खास सलाह
वीडियो में आगे पीटर रणबीर कपूर को अपना प्रेरणास्रोत बताता है और उनसे जिंदगी को लेकर सलाह भी मांगता है. इस पर रणबीर उसे मेहनत करने और एक अच्छा इंसान बनने की सलाह देते हैं. इसके बाद एक्टर वहां से चले जाते हैं.पीटर ने इस खास मुलाकात का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया. उसने रणबीर के व्यवहार और उनकी सलाह के लिए शुक्रिया अदा किया. साथ ही, उसने रणबीर और उनकी आने वाली फिल्म ‘रामायण’ की पूरी टीम को सफलता की शुभकामनाएं भी दीं.
फिल्म ‘रामायण’ में भगवान राम बनेंगे रणबीर कपूर
रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म ‘रामायण’ को लेकर काफी चर्चा में हैं. इस फिल्म में वह भगवान राम की भूमिका निभाते नजर आएंगे. फिल्म में साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में दिखाई देंगे. वहीं, सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभाते नजर आएंगे.
बता दें कि फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ की रिलीज 5 नवंबर 2026 को दिवाली के मौके पर तय की गई है. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही एक्साइटमेंट बनी हुई है. रणबीर कपूर के भगवान राम के रूप में नजर आने और यश के रावण का किरदार निभाने को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है.