India vs Japan T20i LIVE: दूसरी बार टला टॉस, अब 45 मिनट बाद होगा मैदान का मुआयना, भारत-जापान टी-20 मैच में देरी

India vs Japan T20i LIVE: दूसरी बार टला टॉस, अब 45 मिनट बाद होगा मैदान का मुआयना, भारत-जापान टी-20 मैच में देरी


Last Updated:

भारत बनाम जापान टी20 लाइव:: भारत और जापान के बीच मारुति-सुजुकी कप पर पूरी दुनिया की निगाहें हैं. लगातार दो बार की टी-20 वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम अपने से कहीं कमजोर और नौसिखिए जापानी खिलाड़ियों के साथ दोस्ताना …और पढ़ें

Zoom

इंडिया vs जापान के बीच एकमात्र ऐतिहासिक टी-20 मुकाबला

India vs Japan T20I LIVE, सानो: एशियन गेम्स से पहले भारतीय क्रिकेट टीम जापान में एकमात्र ऐतिहासिक मैच खेलने जा रही है. भारत-जापान के बीच राजनैतिक संबंधों के 75 साल पूरे होने पर ये मुकाबला हो रहा है. तोचिगी प्रांत के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर सुबह साढ़े नौ बजे (IST)) शुरू होने वाले मैच में खराब मौसम के चलते अब तक टॉस भी नहीं हो पाया है.

September 22, 202609:48 IST

JPN vs IND: पिच का मुआयना करने पहुंचे श्रेयस अय्यर और लक्ष्मण

श्रेयस अय्यर और वीवीएस लक्ष्मण पिच पर टहलते हुए गहरी बातचीत कर रहे हैं. मैदान पर धूप खिली है और हल्की बारिश भी काफी पहले रुक चुकी है. आइए, अब इंस्पेक्शन का इंतजार करते हैं! अस्थायी स्टैंड्स पूरी तरह भरे हुए लग रहे हैं.

September 22, 202609:38 IST

India vs Japan ground inspection: 9:45 पर होगा मैदान का अगला मुआयना

ताजा जानकारी के मुताबिक अंपायर्स मैदान का अगला मुआयना भारतीय समयानुसार नौ बजकर 45 मिनट पर करेंगे. जिस वक्त जापान में दोपहर के सवा 1 बजे रहे होंगे. एशियन गेम्स से पहले ये मैच भारतीय टीम के लिए लोकल परिस्थितियों को समझने का अच्छा मौका है.

September 22, 202609:34 IST

JPN vs IND LIVE: टोक्यो और आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश

टोक्यो और उसके आसपास के इलाकों सहित कांतो क्षेत्र में शक्तिशाली चक्रवाती तूफान के चलते मूसलाधार बारिश, तेज हवाओं और भूस्खलन का खतरा है. मौसम विज्ञान एजेंसी ने चेतावनी दी कि हालात तेजी से बिगड़ सकते हैं.

September 22, 202609:30 IST

IND vs JPN LIVE Score: मैदान गीला होने से टॉस में देरी

नमस्कार, न्यूज18 हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. भारत-जापान के बीच एकमात्र टी-20 मुकाबला तय समय पर शुरू नहीं हो पाया है. मैदान गीला होने की वजह से टॉस में देरी है. दरअसल, सानो में पहले ही चक्रवाती तूफान ‘दुजुआन’ का अंदेशा था.



Source link