‘पाकिस्तान को न्योता सिर्फ SCO प्रोटोकॉल, इसे रिश्तों में नरमी समझने की भूल न करें: विदेश मंत्रालय की दो टूक

‘पाकिस्तान को न्योता सिर्फ SCO प्रोटोकॉल, इसे रिश्तों में नरमी समझने की भूल न करें: विदेश मंत्रालय की दो टूक


होमताजा खबरदेश

पाकिस्तान को न्योता सिर्फ SCO प्रोटोकॉल, इसे रिश्तों में नरमी न समझें: MEA

Last Updated:

India Pakistan SCO Summit: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच उपजे भारी तनाव के बीच यह पहला मौका है जब इस्लामाबाद को किसी उच्चस्तरीय बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है. हालांकि, इस आमंत्रण को द्विपक्षीय संबंधों में नरमी के संकेत के तौर पर देखे जाने की अटकलों पर विदेश मंत्रालय ने तत्काल विराम लगा दिया है.

Zoom

भारत ने कहा कि SCO बैठक के लिए पाकिस्तान को न्योता भेजा गया है. (फाइल फोटो)

India Invite Pakistan For SCO Summit: शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में पाकिस्तान को आमंत्रित किए जाने को लेकर विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा है कि संगठन के सभी सदस्य देशों और पार्टनर देशों को निमंत्रण दिया गया है. पाकिस्तान को आमंत्रण दिए जाने पर मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि यह SCO की बैठक के लिए सभी संबंधित देशों को बुलाने की प्रक्रिया का हिस्सा है.

भारत और पाकिस्तान के संबंधों को लेकर पूछे गए सवाल पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने 28 अक्टूबर को अपनी नियमित पत्रकार वार्ता में कहा कि पाकिस्तान के प्रति भारत की नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है. मंत्रालय का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार पाकिस्तान को इस बैठक के लिए न्योता दिया गया है. साथ ही, SCO विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद पहली बार पाकिस्तान के किसी वरिष्ठ मंत्री को आमंत्रण मिलने की बात भी सामने आई है.

भारत की ओर से स्पष्ट किया गया है कि SCO की बैठक में आमंत्रण संगठन के सदस्य देशों और पार्टनर देशों के लिए है. पाकिस्तान को निमंत्रण दिए जाने को भारत की द्विपक्षीय नीति में बदलाव के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए. विदेश मंत्रालय ने दोहराया कि पाकिस्तान के साथ संबंधों को लेकर भारत का रुख पहले की तरह ही कायम है.

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

login



Source link