बुकी साहिल जैन उर्फ गूगल के घर पर 6 राउंड फायरिंग, कुछ दिन पहले लॉरेंस बिश्नोई ने दी थी धमकी


होमताजा खबरDelhi

बुकी साहिल जैन के घर पर 6 राउंड फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई का ऑड‍ियो वायरल

Last Updated:

दिल्ली के पीतमपुरा में बुकी साहिल जैन उर्फ गूगल के घर पर छह राउंड फायरिंग हुई है. पुल‍िस का कहना है क‍ि गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ. साहिल को पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिली थी. हालांक‍ि पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Top Deals Inside

बुकी साहिल जैन के घर पर 6 राउंड फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई का ऑड‍ियो वायरल Zoom

द‍िल्‍ली में बुकी साह‍िल जैन के घर पर फायर‍िंग, लॉरेंस ब‍िश्‍नोई का ऑड‍ियो वायरल.

नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आई है. इस गोलीबारी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि यह फायरिंग दिल्ली और देश के सबसे बड़े बुकी में से एक साहिल जैन उर्फ गूगल के घर पर हुई है. हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है.

दिल्ली पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक गोली दीवार और कार पर लगी है और इसमें कोई घायल नहीं हुआ है. बताया जा रहा है कि साहिल पर अवैध कॉल सेंटर के कारोबार का भी आरोप है.

जानकारी के मुताबिक साहिल जैन उर्फ गूगल को साल 2021 में लारेंस बिश्नोई ने खुद कॉल करके धमकी दी थी. लारेंस बिश्नोई ने कॉल पर धमकी देते हुए कहा था ‘तुझे और तेरे परिवार को कच्चा चबा जाऊंगा’.

इस मामले में लारेंस बिश्नोई का साहिल यानि गूगल को धमकी देने वाला ऑडियो भी वायरल हुआ था. वहीं उस ऑडियों के करी 6 साल बाद हुई इस घटना के बाद अब पुलिस फायरिंग की जांच में जुट गई है और साहिल से भी पूछताछ की जाएगी.

पुलिस के मुताबिक साहिल के घर पर कुल 6 राउंड गोलियां चली हैं. पुलिस जांच कर रही है कि गोली क्या लारेंस बिश्नोई गैंग के लोगों ने चलाई है या किसी और गैंग का हांथ है. फिलहाल सूत्रों के मुताबिक रंगदारी मांगने के लिए फायरिंग का शक जताया जा रहा है.



Source link