Halloween 2026: इस हेलोवीन कपल्स के लिए बेस्‍ट हैं ये 6 वायरल कॉस्ट्यूम आइडियाज, देखकर सब कहेंगे- ‘जोड़ी हो तो ऐसी!

Halloween 2026: इस हेलोवीन कपल्स के लिए बेस्‍ट हैं ये 6 वायरल कॉस्ट्यूम आइडियाज, देखकर सब कहेंगे- ‘जोड़ी हो तो ऐसी!


Halloween Costumes For Couples : हर साल 31 अक्‍टूबर को दुनियाभर में स्पूकी वाइब्स के साथ हेलोवीन (Halloween) फेस्टिवल मनाया जाता है. यह फेस्टिवल अब सिर्फ पश्चिमी देशों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका जबरदस्त क्रेज पूरी दुनिया में सिर चढ़कर बोल रहा है. हेलोवीन यानी वो रात जब डर नहीं, बल्कि फुल-ऑन ड्रामा, स्टाइल और मस्ती होती है! इस दिन लोग अजीब-गरीब, भूतिया और अपनी पसंदीदा फिल्मों के वायरल किरदारों के स्पूकी कॉस्ट्यूम्स में नजर आते हैं.

घरों के बाहर जलते कद्दू (Jack-o’-lanterns), घोस्टली डेकोरेशन और बच्चों का सुपर-पॉपुलर “ट्रिक-ऑर-ट्रीट” का खेल इस सेलिब्रेशन में अलग ही थ्रिल भर देता है. इंडिया में भी ये ट्रेंड काफी तेजी से फैल रहा है. आसान शब्दों में कहें तो हेलोवीन अपने अंदर के क्रेजी और फैंटेसी अवतार को बाहर लाने और जमकर जश्न मनाने का सबसे परफेक्ट बहाना है!

अगर आप भी इस बार अपने पार्टनर के साथ कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो इन 5 कॉस्ट्यूम आइडियाज से इंस्पिरेशन ले सकते हैं. इनमें रोमांटिक लुक भी हैं, क्लासिक किरदार भी और कुछ ऐसे विकल्प भी, जो आपकी हेलोवीन पार्टी में सबका ध्यान खींच सकते हैं.

‘भूल भुलैया’ के मंजुलिका और छोटे पंडित का लुक- 

अगर आप इस हैलोवीन पर कुछ देसी और डरावना ट्राई करना चाहते हैं, तो फिल्म ‘भूल भुलैया’ के मंजुलिका और छोटे पंडित का लुक परफेक्ट रहेगा. मंजुलिका बनने के लिए आप बिखरे बाल, गहरे काजल, डार्क लिपस्टिक और पारंपरिक साड़ी के साथ डरावना मेकअप कर सकती हैं. वहीं, आपका पार्टनर छोटे पंडित की तरह पीले या भगवा रंग के कुर्ते, माथे पर तिलक, गले में रुद्राक्ष की माला और काले चश्मे के साथ अपना लुक पूरा कर सकता है. दोनों का यह मजेदार और डरावना कॉम्बिनेशन पार्टी में सबका ध्यान खींचेगा और आपकी जोड़ी को सबसे अलग बनाएगा.

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर-

Image : Instagram-Viral Bhayani

बॉलीवुड के पॉपुलर कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर का यह हेलोवीन लुक कपल्स के लिए एक बेहतरीन और फन-फिल्ड इंस्पिरेशन है. इस तस्वीर में बिपाशा कैट इयर्स (बिल्ली के कान) और चेहरे पर प्यारी सी मूंछों वाले लुक में बेहद क्यूट नजर आ रही हैं, जबकि करण सिंह ग्रोवर पाइरेट (समुद्री डाकू) की हेडगियर और आई-पैच के साथ अपने खूंखार और डैशिंग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं.

इन दोनों ने ब्लैक कलर की ‘स्पूकी हेलोवीन’ (Spooky Halloween) मैचिंग टी-शर्ट पहनकर अपने इस लुक को एक कूल ट्विस्ट दिया है. अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ इस हेलोवीन कुछ हटकर और प्लेफुल ट्राई करना चाहती हैं, तो यह क्यूट और स्टाइलिश ‘पाइरेट एंड किटी’ थीम वाला कपल लुक आपकी पार्टी में जान डाल देगा.

फिल्म ‘ऑब्सेशन’ के निक्की और बियर-

Image : Instagram-rominachiodi

अगर आप दोनों को हॉलीवुड हॉरर फिल्में पसंद हैं, तो फिल्म ‘ऑब्सेशन’ के निक्की और बियर का लुक ट्राई कर सकते हैं. रोमांटिक कॉस्ट्यूम से हटकर कुछ डरावना और फिल्मी अंदाज अपनाने के लिए यह एक दिलचस्प विकल्प है.

कैसे तैयार करें लुक?
निक्की का लुक पाने के लिए रेड हॉल्टर टॉप, ब्लैक लेदर शॉर्ट्स और बूट्स पहन सकती हैं. मेकअप में हल्के चोट के निशान या नकली खून का इस्तेमाल करके हॉरर टच दें. आपका पार्टनर बियर के लुक के लिए प्रिंटेड कार्डिगन या हुडी के साथ पैंट पहन सकता है.

‘वुदरिंग हाइट्स’ के कैथरीन और हीथक्लिफ-

Image: Instagram-z_adventure_mama

अगर आपको पुराने जमाने के रोमांटिक और ड्रामैटिक लुक पसंद हैं, तो ‘वुदरिंग हाइट्स’ के कैथरीन और हीथक्लिफ से प्रेरणा लें. यह कॉस्ट्यूम उन कपल्स के लिए खास है, जिन्हें विंटेज फैशन और फिल्मी अंदाज पसंद है.

कैसे तैयार करें लुक?
हीथक्लिफ के लिए काला कोट, वेस्टकोट, सफेद शर्ट और पैंट चुनें. कैथरीन का लुक बनाने के लिए लाल स्कर्ट, मैचिंग कॉर्सेट बेल्ट और सफेद विक्टोरियन स्टाइल ब्लाउज पहनें. बालों को हल्के वेवी स्टाइल में रखकर पूरे लुक को क्लासिक बना सकती हैं.

‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ के ग्रेस और रॉकी-

Image : Instagram-universeofemily

हर कपल को पारंपरिक जोड़ी वाले कॉस्ट्यूम पसंद आएं, यह जरूरी नहीं. अगर आप दोनों को साइंस फिक्शन और अंतरिक्ष से जुड़ी कहानियां पसंद हैं, तो ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ से प्रेरित ग्रेस और रॉकी का कॉस्ट्यूम एक अलग विकल्प हो सकता है.

कैसे तैयार करें लुक?
ग्रेस के लिए स्पेससूट या सफेद रंग का साइंस-फिक्शन स्टाइल आउटफिट चुनें. रॉकी के किरदार को उसकी खास एलियन पहचान के साथ दिखाने के लिए हल्के भूरे रंग की टेक्सचर्ड सामग्री से क्रिएटिव कॉस्ट्यूम बनाया जा सकता है. इसे घर पर तैयार करने के लिए कार्डबोर्ड, फोम और हल्की सामग्री की मदद ले सकते हैं. बस ध्यान रखें कि कॉस्ट्यूम पहनने और उसमें चलने-फिरने में परेशानी न हो.

‘ऑफ-कैंपस’ के गैरेट और हन्ना-

Image: Instagram-laurengodwin

अगर आप दोनों को रोमांटिक और क्यूट लुक पसंद हैं, तो ‘ऑफ-कैंपस’ के गैरेट और हन्ना से इंस्पिरेशन ले सकते हैं. इस कॉस्ट्यूम में बहुत ज्यादा डरावना मेकअप करने की जरूरत नहीं है. सही कपड़ों और कुछ छोटे एक्सेसरीज से लुक तैयार हो सकता है.

कैसे तैयार करें लुक?
हन्ना के लिए सफेद फिटेड स्वीटहार्ट कॉर्सेट के साथ मैचिंग स्कर्ट या शॉर्ट्स चुनें. बनी इयर्स यानी खरगोश के कान लगाकर लुक को थोड़ा मजेदार बनाया जा सकता है. वहीं, गैरेट सफेद या हल्के रंग की बटन-अप शर्ट, कैजुअल पैंट, बो टाई और मैजिक वैंड के साथ तैयार हो सकते हैं.

हेलोवीन का मजा सिर्फ डरावने कपड़े पहनने में नहीं, बल्कि अपनी पसंद के किरदार को नए अंदाज में जीने में भी है. आप चाहें तो हॉरर फिल्म वाला लुक चुनें, विंटेज रोमांस अपनाएं या फिर साइंस-फिक्शन की दुनिया में खो जाएं. बस अपने पार्टनर के साथ ऐसा कॉस्ट्यूम चुनें, जिसमें आप दोनों सहज महसूस करें और तस्वीरें लेते वक्त भी खूब एंजॉय करें.



Source link