India-US Defence: हिंद-प्रशांत में शांति के लिए भारत और अमेरिका एकजुट, राजनाथ सिंह ने हेगसेथ के साथ तय किया नया एक्शन प्लान

India-US Defence: हिंद-प्रशांत में शांति के लिए भारत और अमेरिका एकजुट, राजनाथ सिंह ने हेगसेथ के साथ तय किया नया एक्शन प्लान


होमताजा खबरदेश

हिंद-प्रशांत में शांति के लिए भारत-US एकजुट, राजनाथ और हेगसेथ ने तय किया प्लान

Last Updated:

India-US Defence Partnership: फिलीपींस के सेबू शहर में भारत और अमेरिका ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी को लेकर बड़ा संदेश दिया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिकी वॉर सेक्रेटरी पीट हेगसेथ के साथ उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक कर दोनों मुल्कों के 10 वर्षीय रक्षा सहयोग ढांचे की गहन समीक्षा की.

Zoom

राजनाथ ने फिलीपीन में अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ के साथ वार्ता की.

India-US Defence Partnership: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत-अमेरिका के रक्षा संबंधों की समीक्षा करने और उन्हें आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए 28 अक्टूबर को अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के साथ वार्ता की. यह बैठक फिलीपीन के सेबू में एक बहुपक्षीय सम्मेलन से इतर हुई. सिंह और हेगसेथ ‘आसियान डिफेंस मिनिस्टर्स मीटिंग प्लस’ (एडीएमएम-प्लस) में शामिल होने के लिए सेबू में हैं.

‘एडीएमएम-प्लस’ 11 सदस्यीय आसियान (दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन) और उसके आठ संवाद साझेदारों – भारत, चीन, ऑस्ट्रेलिया, जापान, न्यूजीलैंड, दक्षिण कोरिया, रूस और अमेरिका का मंच है. सिंह और हेगसेथ के बीच हुई वार्ता में मुख्य रूप से द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर संभवत: ध्यान केंद्रित किया गया.

राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा, “13वीं ADMM-Plus बैठक से इतर अमेरिका के वॉर सेक्रेटरी पीट हेगसेथ के साथ शानदार बैठक हुई. हमने 10 साल के भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग ढांचे के तहत हुई प्रगति की समीक्षा की. इस दौरान सैन्य तकनीक, सूचनाओं के आदान-प्रदान और मिलकर रक्षा उपकरणों के उत्पादन के क्षेत्र में रणनीतिक तालमेल बढ़ाने पर चर्चा हुई. भारत-अमेरिका की मजबूत साझेदारी हिंद-प्रशांत क्षेत्र को स्वतंत्र, खुला और सुरक्षित बनाए रखने का एक अहम आधार बनी हुई है.”

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

login



Source link