2016 से 2026 तक, इन 10 वेब सीरीज ने ओटीटी पर मचाया भौकाल, एक को 9.1 की रेटिंग, IMDb ने जारी की लिस्ट

2016 से 2026 तक, इन 10 वेब सीरीज ने ओटीटी पर मचाया भौकाल, एक को 9.1 की रेटिंग, IMDb ने जारी की लिस्ट


Last Updated:

आईएमडीबी ने साल 2026 में लेटेस्ट लिस्ट जारी की है. जिसमें पिछले दस सालों की टॉप 10 वेब सीरीज का ब्योरा दिया गया है. हर साल कौन सी वेब सीरीज टॉप पर रही, चलिए बताते हैं. साथ ही जानिए आप इन सीरीज को किन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.

ओटीटी पर फिल्मों से लेकर वेब सीरीज को लेकर जनता का खूब क्रेज देखने को मिलता है. ऐसे में IMDb ने पिछले दस सालों की बेस्ट 10 वेब सीरीज की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में टीवीएफ से लेकर नेटफ्लिक्स और जियो हॉटस्टार तक के प्रोजेक्ट के शामिल है.

IMDb ने साल 2016 से 2026 तक की लिस्ट शेयर की है. इस लिस्ट में हर साल के हिसाब से टॉप 10 वेब सीरीज की लिस्ट शामिल की गई है. साल 2026 में नंबर 1 पर टीवीएफ पिक्चर्स है.

साल 2017 में पहले नंबर पर इनसाइज एज है जिसे आईएमडीबी पर 7.9 की रेटिंग मिली है. ये क्रिकेट,राजनीति और सट्टेबाजी पर आधारित सीरीज है जिसे दर्शक अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

साल 2018 में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सैफ अली खान की वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स नंबर वन पर रही. जिसे 8.5 की रेटिंग मिली. इस सीरीज के दो पार्ट आए और दर्शकों को खूब पसंद आई. सस्पेंस से लेकर अंडरवर्ल्ड के तार से जुड़ी वेब सीरीज थी जिसे जनता ने खूब प्यार दिया था और अब IMDb की लिस्ट में भी इसका दबदबा देखने को मिला.

साल 2019 में एक बार फिर सेक्रेड गेम्स 2 रही. साल 2018 की वेब सीरीज का ये सीक्वल था जिसे एक बार फिर से नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया.

साल 2020 में स्कैम 1992 रिलीज हुई. सोनी लिव पर रिलीज हुई वेब सीरीज में लीड रोल में प्रतीक गांधी नजर आए थे जिसकी खूब तारीफ हुई थी. IMDb ने इसे 9.2 की रेटिंग दी है.

साल 2021 में टीवीएफ की एस्पिरेंट्स ने सबका दिल जीता. 9.1 की रेटिंग वाली सीरीज में यूपीएससी की तैयारी करने वाले छात्रों की जिंदगी को दिखाया गया था. ये सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है.

साल 2022 में क्रिमिनल जस्टिस नंबर वन पर रही. IMDb लिस्ट में इसे 7.8 की रेटिंग मिली और ये क्राइम बेस्ड सीरीज थी जिसमें कोर्टरूम ड्रामा देखने को मिला था. इसे दर्शक जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

साल 2024 में मिर्जापुर सीजन 3 रिलीज हुआ और इसे 6.4 की रेटिंग मिली. एक बार फिर पंकज त्रिपाठी,अली फजल से लेकर तमाम सितारों से सजी वेब सीरीज को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं थी. ये अमेजन प्राइम पर मौजूद है.

साल 2023 में शाहिद कपूर ने फर्जी सीरीज से डेब्यू किया. इस सीरीज में उनके साथ विजय सेतुपति नजर आए. जिसमें नकली नोटों की कहानी को दिखाया गया था. अपराध पर बनी सीरीज अमेजन प्राइम पर मौजूद है.

साल 2025 में द बैड्स ऑफ बॉलीवुड रिलीज हुई जिसे 7.5 की रेटिंग मिली है. इस सीरीज से शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने डायरेक्टोरियल डेब्यू किया. जिसमें कई सितारे नजर आए और ये नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई.

साल 2026 की बात करें तो इस साल प्रीतम एंड पेड्रो ने बाजी मारी. 7.7 की रेटिंग के साथ इसने नंबर 1 का स्थान हासिल किया. सीरीज में कॉमेडी के साथ थ्रिलर तड़का देखने को मिला था. ये जियो हॉटस्टार पर मौजूद है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link