Rama Ekadashi 2026 Date: कार्तिक माह की पहली एकादशी कब है? व्रत और पूजा से मिलेगा विष्णु लोक, जानें तारीख, मुहूर्त, द्वादशी समापन से पहले पारण समय

Rama Ekadashi 2026 Date: कार्तिक माह की पहली एकादशी कब है? व्रत और पूजा से मिलेगा विष्णु लोक, जानें तारीख, मुहूर्त, द्वादशी समापन से पहले पारण समय


होमताजा खबरधर्म

कार्तिक की पहली एकादशी कब? जानें तारीख, मुहूर्त,द्वादशी समापन से पहले पारण समय

Last Updated:

Rama Ekadashi 2026 Date: कार्तिक की पहली एकादशी को रमा एकादशी के नाम से जानते हैं. जो व्यक्ति इस व्रत को करता है, उसके सभी पाप नष्ट होते हैं और उसे अंत में विष्णु लोक में स्थान मिलता है. इस व्रत का पारण द्वादशी ति​​थि के समापन से पहले कर लेना चाहिए. इस साल कार्तिक कृष्ण एकादशी तिथि 4 नवंबर को सुबह 11:03 बजे से लेकर 5 नवंबर को सुबह 10:35 बजे तक है.

Zoom

रमा एकादशी 2026 की तारीख, मुहूर्त, पारण समय. (Photo: AI)

Rama Ekadashi 2026 Date: रमा एकादशी का व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है. यह कार्तिक मास की पहली एकादशी है. इस व्रत को रखने और विष्णु पूजा करने से समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं, जीवन में सभी प्रकार की सुख और सुविधाएं प्राप्त होती हैं. जीवन के अंत में उसे विष्णु लोक की प्राप्ति होती है. इस व्रत का पारण द्वादशी तिथि के समापन से पहले कर लेना चाहिए. जो लोग किसी वजह से जल्दी पारण करना चाहते हैं, तो वे हरि वासर के समापन के बाद कर सकते हैं. आइए जानते हैं रमा एकादशी की तारीख, मुहूर्त और पारण समय.

रमा एकादशी की तारीख 2026

वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 4 नवंबर, दिन बुधवार को सुबह में 11 बजकर 3 मिनट से शुरू हो रही है. इस तिथि का समापन 5 नवंबर दिन गुरुवार को सुबह में 10 बजकर 35 मिनट पर होगा. उदयातिथि के आधार पर रमा एकादशी 5 नवंबर, गुरुवार को है. इस दिन ही व्रत और विष्णु पूजा होगी.

रमा एकादशी मुहूर्त 2026

व्रत वाले दिन ब्रह्म मुहूर्त 04:52 ए एम से 05:44 ए एम तक है, वहीं दिन का शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 43 ए एम से दोपहर 12 बजकर 26 पी एम तक है. व्रत के दिन शुभ-उत्तम मुहूर्त सुबह 06:36 बजे से लेकर सुबह 07:58 बजे तक है. इस समय में आप भगवान विष्णु की पूजा करें. उसके बाद दोपहर में मुहूर्त प्राप्त होंगे.

उस दिन का निशिता मुहूर्त रात 11:39 बजे से लेकर देर रात 12:31 ए एम तक है. एकादशी पर सूर्योदय 06:36 ए एम पर और सूर्यास्त 05:33 पी एम पर होगा. एकादशी के दिन राहुकाल दोपहर में 01 बजकर 27 मिनट से दोपहर 02 बजकर 49 मिनट तक रहेगा.

वैधृति योग में रमा एकादशी

इस साल रमा एकादशी के दिन वैधृति योग बन रहा है, जो प्रात:काल से लेकर अगले दिन 6 नवंबर को सुबह 05:09 ए एम तक रहेगा. उसके बाद से विष्कम्भ योग बनेगा. वहीं उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र प्रात:काल से लेकर 6 नवंबर को तड़के 03 बजकर 55 मिनट तक रहेगा. उसके बाद हस्त नक्षत्र होगा.

रमा एकादशी 2026 पारण

रमा एकादशी व्रत का पारण 6 नवंबर शुक्रवार को किया जाएगा. पारण का समय सुबह में 6 बजकर 37 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 48 मिनट तक है. इस समय में आपको पारण करके व्रत को पूरा कर लेना चाहिए. पारण वाले दिन द्वादशी तिथि का समापन सुबह में 10 बजकर 30 मिनट पर होगा. द्वादशी तिथि के खत्म होने से पहले तक पारण जरूर कर लेना चाहिए.



Source link