Mehndi Designs: करवा चौथ पर हाथों में रचाएं मेहंदी, चांद-छलनी से लेकर दूल्हा-दुल्हन तक ये डिजाइन हैं खास

Mehndi Designs: करवा चौथ पर हाथों में रचाएं मेहंदी, चांद-छलनी से लेकर दूल्हा-दुल्हन तक ये डिजाइन हैं खास


Last Updated:

Karwa Chauth Mehndi Designs: करवा चौथ 2026 पर अगर आप अपने हाथों को खूबसूरत और आकर्षक लुक देना चाहती हैं, तो चांद-छलनी, करवा-थाली, दूल्हा-दुल्हन, पति के नाम और गोल मंडला वाली मेहंदी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं. खास बात यह है कि इनमें से कई डिजाइन घर पर कम समय और कम मेहनत में आसानी से बनाई जा सकती हैं. जानिए करवा चौथ के लिए 8 खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, जो आपके त्योहार के लुक में चार चांद लगा देंगी.

करवा चौथ पर चांद देखकर व्रत खोलने की परंपरा को मेहंदी में उतारने का खास चलन है. हथेली पर छलनी से चांद देखती महिला की आकृति और आसपास चांद-सितारों की सजावट इस डिजाइन को खास बनाती है. इसे हथेली के बीच में बनाकर किनारों पर छोटी बेल और बूटियां बनाई जा सकती हैं, यह डिजाइन पारंपरिक होने के साथ देखने में भी आकर्षक लगती है. हाथों में कम जगह में तैयार होने के कारण इसे घर पर बनाना भी आसान है.

करवा चौथ की पूजा में करवा, दीपक और पूजा की थाली का विशेष महत्व होता है, इसी परंपरा को ध्यान में रखकर हथेली पर करवा और थाली की आकृतियों वाली मेहंदी बनाई जा सकती है. इसके चारों ओर गोलाकार बेल और छोटे फूल डिजाइन को सुंदर बनाते हैं, जो महिलाएं बहुत भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं करती उनके लिए यह एक अच्छा विकल्प है. इसमें कम आकृतियों के जरिए त्योहार का पूरा भाव दिखाई देता है.

पति-पत्नी के प्रेम को खास अंदाज में दिखाने के लिए दूल्हा-दुल्हन की आकृतियों वाली मेहंदी भी पसंद की जा रही है. हथेली के बीच में जोड़े की छोटी-सी आकृति बनाकर उसके चारों तरफ दिल, फूल और पत्तियों का डिजाइन तैयार किया जा सकता है. इसे ज्यादा बारीक बनाने की जरूरत नहीं होती. सरल रेखाओं और संतुलित सजावट से भी यह डिजाइन खूबसूरत दिखाई देती है, नवविवाहित महिलाओं के लिए यह खास पसंद बन सकती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

करवा चौथ पर पति के नाम या नाम के पहले अक्षर को मेहंदी में शामिल करना भी एक खूबसूरत तरीका है. हथेली के बीच या उंगलियों के पास नाम लिखकर उसके चारों ओर फूल-पत्तियों की बेल बनाई जा सकती है. चाहें तो नाम को दिल के आकार के भीतर भी सजाया जा सकता है. यह डिजाइन पारंपरिक मेहंदी को व्यक्तिगत और खास बना देती है. इसे सरल रखने के लिए सिर्फ एक बेल और कुछ छोटे फूलों का सहारा लिया जा सकता है.

अगर आप घर पर खुद मेहंदी लगाने की तैयारी कर रही हैं, तो गोल मंडला डिजाइन अच्छा विकल्प हो सकती है. हथेली के बीच में एक गोल आकृति बनाकर उसके चारों ओर पंखुड़ियां, बिंदियां और छोटी रेखाएं बनाई जा सकती हैं. उंगलियों पर हल्की सजावट इस डिजाइन को पूरा लुक देती है, इसमें बहुत ज्यादा बारीक चित्र बनाने की जरूरत नहीं होती. करवा चौथ पर पारंपरिक और सादगी भरा अंदाज पसंद करने वाली महिलाओं के लिए यह डिजाइन उपयोगी है.

करवा चौथ के चांद को केंद्र में रखकर बनाई गई मेहंदी इस त्योहार की भावना को खूबसूरती से दर्शाती है. हाथ के पिछले हिस्से पर अर्धचंद्र, छोटे सितारे और हल्की फूलों की बेल बनाई जा सकती है.उंगलियों पर बिंदियों और पतली रेखाओं से सजावट करने पर डिजाइन और निखरती है. यह उन महिलाओं के लिए अच्छा विकल्प है, जिन्हें बहुत घनी मेहंदी की जगह खुली और साफ-सुथरी डिजाइन पसंद है। इसे अपनी पसंद के अनुसार छोटा या बड़ा भी रखा जा सकता है.

जिन महिलाओं के पास मेहंदी लगाने के लिए ज्यादा समय नहीं है, उनके लिए उंगलियों पर बनने वाली सरल डिजाइन अच्छा विकल्प है. उंगलियों पर पतली बेल, पत्तियां, छोटे फूल और बिंदियों की मदद से आकर्षक पैटर्न तैयार किया जा सकता है. हथेली के बीच में छोटा चांद या गोल आकृति जोड़ने से इसे करवा चौथ की थीम भी दी जा सकती है. यह डिजाइन कम मेहनत में सुंदर दिखती है और शुरुआत करने वाली महिलाओं के लिए भी उपयोगी है.

जालीदार पैटर्न के साथ फूल-पत्तियों वाली मेहंदी हाथों को पारंपरिक और आकर्षक लुक देती है, हथेली के एक हिस्से में हल्की जाली बनाकर बाकी जगह फूलों और बेलों से सजावट की जा सकती है. कलाई पर कंगन जैसी डिजाइन जोड़ने से हाथों का लुक और निखर जाता है. इसे बहुत घना बनाने के बजाय खाली जगह छोड़कर भी सुंदर बनाया जा सकता है. जोधपुर की मेहंदी कलाकार रेणु भदरार के मुताबिक, इस तरह की डिजाइन में पारंपरिक कला के साथ नए ट्रेंड भी देखने को मिल रहे हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



Source link