फिल्म ‘प्रताप’ का जमकर प्रमोशन कर रहीं ईशा देओल, साउथ एक्सेंट पर ट्रोलिंग को लेकर बोलीं- ‘मुझे तो बहुत क्यूट लगता है’


Last Updated:

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस ईशा देओल इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं. जल्द ही वह फिल्म ‘प्रताप’ में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान उनसे पूछा गया कि उन्हें साउथ एक्सेंट की वजह से कई बार ट्रोल किया जाता है, तो वह इसे कैसे देखती हैं. इस पर ईशा ने कहा कि वह उन्हें अपना ये एक्सेंट बहुत क्यूट लगता है.य कहकर उन्होंने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

फिल्म 'प्रताप' का जमकर प्रमोशन कर रहीं ईशा देओल, साउथ एक्सेंट पर दिया जवाब Zoom

ईशा देओल ने ट्रोल्स को दिया जवाब

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘प्रताप’ को लेकर चर्चा में हैं. करीब 15 साल बाद वह इस फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं. इस बीच ईशा ने साउथ इंडियन एक्टर्स के बोलने के अंदाज और उनके एक्सेंट को लेकर होने वाली ट्रोलिंग पर अपनी बात रखी है. एक्ट्रेस का कहना है कि उन्हें साउथ इंडियन एक्सेंट काफी प्यारा और क्यूट लगता है.

ईशा देओल ने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि हर इंसान के बोलने का अपना अलग अंदाज होता है. जब वह हिंदी में अपने डायलॉग बोलती हैं, तो कई बार उनकी आवाज और बोलने का तरीका उनकी मां हेमा मालिनी जैसा लगता है. उनका कहना है कि वह असल जिंदगी में भी इसी तरह बात करती हैं. अगर किसी फिल्म के किरदार के लिए उन्हें चुना गया है, तो मेकर्स उनके बोलने के अंदाज को अच्छी तरह समझते हैं.

साउथ एक्सेंट पर क्या बोलीं ईशा देओल

ईशा ने कहा कि साउथ इंडियन लोगों के बोलने के अंदाज में जो हल्का-सा एक्सेंट होता है, वह उन्हें बहुत अच्छा लगता है. उन्हें यह काफी प्यारा और क्यूट लगता है. एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि बॉलीवुड में कई ऐसी बड़ी अभिनेत्रियां हैं, जिनकी बातचीत में साउथ इंडियन एक्सेंट की झलक देखने को मिलती है. ईशा ने इस सिलसिले में अपनी मां हेमा मालिनी, श्रीदेवी और उर्मिला मातोंडकर का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उर्मिला की वह बहुत बड़ी फैन हैं. उर्मिला के बोलने के तरीके में जो हल्का-सा एक्सेंट सुनाई देता है, वह उन्हें पसंद है.

रश्मिका मंदाना ने भी ट्रोलिंग पर रखी थी अपनी बात

साउथ इंडियन एक्सेंट को लेकर यह चर्चा उस समय तेज हुई, जब एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने करण जौहर के टॉक शो ‘कॉफी विद करण सीजन 9’ में इस मुद्दे पर खुलकर बात की. शो में रश्मिका अपने पति और एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ पहुंची थीं. रश्मिका ने कहा था कि वह दक्षिण भारत से आती हैं, इसलिए उनके बोलने के तरीके में वहां की भाषा और संस्कृति की झलक होना स्वाभाविक है. इसमें कुछ भी गलत नहीं है और न ही इसे लेकर परेशान होने की जरूरत है. एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि वह अपनी फिल्मों के लिए अलग-अलग भाषाओं में खुद डबिंग करना पसंद करती हैं और इस बात पर उन्हें गर्व है. ऑनलाइन ट्रोलिंग की वजह से वह अपने काम से पीछे हटने वाली नहीं हैं.

लोगों के बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाना सही नहीं

ईशा देओल की बातों का भी यही मतलब है कि किसी के बोलने के तरीके को लेकर उसका मजाक बनाने के बजाय अलग-अलग भाषाओं और संस्कृतियों का सम्मान करना चाहिए. हर इंसान का अपना एक अंदाज होता है और यही विविधता हमारी पहचान को खास बनाती है. फिल्म ‘प्रताप’ के जरिए ईशा देओल लंबे समय बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं. ऐसे में फैंस को भी उनकी नई फिल्म का इंतजार है.



Source link