India vs New Zealand, 3rd T20I Live Update: नमस्ते, न्यूज18 हिंदी क्रिकेट के लाइव अपडेट में आपका स्वागत है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज तीसरा टी20 मैच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में होगा. पांच मैचों की इस सीरीज में इंडिया ने लगातार दो मैचों में जीत हासिल कर 2-0 की बढ़त बना रखी है. वहीं, मेजबान न्यूजीलैंड को सीरीज में बने रहने के लिए अब हर हाल में जीत की जरूरत है. दूसरी ओर, श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया चाहेगी कि वेलिंगटन में भी जीत का झंडा बुलंद रखते हुए सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त अपने नाम करे. भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस टक्कर से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए बने रहें हमारे साथ.
IND vs NZ, 3rd T20I LIVE-
कैसा रहेगा आज मौसम और कैसी हो सकती है पिच
मैच से एक दिन पहले वेलिंगटन में 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली थी. मैच के दिन इनके थोड़ा कम होने की उम्मीद है, लेकिन हवा का असर फिर भी बना रहेगा. मंगलवार को कुछ बारिश होने का अनुमान है, हालांकि रात 8 बजे मैच शुरू होने तक मौसम साफ हो सकता है. यहां खेले गए पिछले T20I में साउथ अफ्रीका ने 164 रन के स्कोर का आसानी से बचाव किया था. ऐसे में यहां की पिच पर गेंद और बैट में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी.
दोनों टीमों का पूरा स्क्वाड-
न्यूजीलैंड टीम: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, जैकब डफी, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, ब्लेयर टिकनर, मैथ्यू फिशर, डेवोन कॉनवे
भारतीय टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, कुमार कुशाग्र, मयंक यादव
कितने बजे शुरू होगा तीसरा टी20 मैच
भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज खेले जाने वाले तीसरे टी20 मैच की शुरुआत 12 बजकर 30 मिनट पर होगी. वहीं, दोनों टीमों के कप्तान 12 बजे टॉस के लिए मैदान पर आएंगे. मुकाबले वलिंग्टन में खेला जाएगा.