Last Updated:
हिमाचल प्रदेश के बीड़ बिलिंग में पैराग्लाइडिंग के दौरान बुल्गारिया के पायलट की मौत, ब्रिटेन का पायलट सुरक्षित बचाया गया. हादसे के बाद प्रशासन ने सोलो उड़ानों पर रोक लगाई है.
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पैराग्लाइडिंग के लिए प्रसिद्ध बीड़ बिलिंग से उड़ान भरने के बाद बुल्गारिया के पायलट की मौत हो गई.
धर्मशाला. हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पैराग्लाइडिंग के लिए प्रसिद्ध बीड़ बिलिंग से उड़ान भरने के बाद बुल्गारिया के पायलट की मौत हो गई. 25 अक्तूबर को बीड़-बिलिंग से इस पायलट ने सोलो पैराग्लाइडिंग के तहत उड़ान भरी थी और फिर धर्मशाला के खनियारा में राइजिंग स्टार पीक के समीप तेज हवाओं के कारण हादसा हुआ.
हादसे में बुल्गारिया के 47 वर्षीय विदेशी पर्यटक की मौत के अलावा, ब्रिटेन निवासी 63 वर्षीय पर्यटक को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया. कांगड़ा पुलिस, राज्य आपदा प्रबंधन बल, स्थानीय लोगों और हिमालयन रेस्क्यू टीम ने सर्च ऑपरेशन के बाद एक पायलट की लाश और दूसरे को जिंदा बचाया. कांगड़ा के एसपी कुलभूषण शर्मा ने घटना की पुष्टि की है.
उधर, हादसे के बाद एसडीएम (नागरिक), बैजनाथ ने 28 अक्तूबर तक बीड़-बिलिंग में सभी सोलो पैराग्लाइडिंग उड़ानों पर रोक लगाई गई है. सभी स्थानीय नागरिकों, स्थानीय समुदायों, पर्यटकों, पायलटों और पैराग्लाइडिंग संचालकों से अपील है कि निर्देशों का कड़ाई से पालन करें तथा प्रतिकूल मौसम में पैराग्लाइडिंग अथवा किसी भी प्रकार की जोखिमपूर्ण गतिविधि से बचें. स्थानीय लोग किसी भी संदिग्ध या असुरक्षित गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस अथवा प्रशासन को दें और पर्यटकों को सुरक्षा निर्देशों का पालन करने में सहयोग करें.
A Bulgarian paraglider died after taking off from popular paragliding destination Bir-Billing in Kangra. The 47-year-old pilot took off for a solo paragliding flight on October 25, but strong winds caused an accident near Rising Star Peak in Khaniyara, Dharamshala.
#birbilling https://t.co/mP1BhMPkDU