UGC NET December 2026: साढ़े 5 लाख में से 1.76 लाख उम्मीदवारों के आवेदन अधूरे, कहीं आपका फॉर्म भी तो नहीं?

UGC NET December 2026: साढ़े 5 लाख में से 1.76 लाख उम्मीदवारों के आवेदन अधूरे, कहीं आपका फॉर्म भी तो नहीं?


UGC NET December 2026: यूजीसी नेट दिसंबर 2026 की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अब जल्दी करनी होगी. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के आंकड़ों के मुताबिक 25 अक्टूबर 2026 तक इस परीक्षा के लिए 5,50,048 उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं, लेकिन इनमें से केवल 3,73,419 उम्मीदवारों ने ही अपना आवेदन पूरा करके फीस जमा की है यानी रजिस्ट्रेशन कराने वाले 1,76,629 उम्मीदवारों का आवेदन अभी पूरा नहीं हुआ है. इनमें कई उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने फोटो और सिग्नेचर तक अपलोड नहीं किए हैं जबकि कुछ उम्मीदवार फीस जमा करने के चरण पर अटके हुए हैं. यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 28 अक्टूबर है. ऐसे में जिन उम्मीदवारों का फॉर्म अधूरा है उनके पास आवेदन पूरा करने के लिए अब बहुत कम समय बचा है.

UGC NET 2026: 5,50,048 उम्मीदवारों ने कराया रजिस्ट्रेशन

यूजीसी नेट दिसंबर 2026 की आवेदन प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार 25 अक्टूबर तक कुल 5,50,048 उम्मीदवार परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं.रजिस्ट्रेशन कराने वाले सभी उम्मीदवारों ने आवेदन की पूरी प्रक्रिया नहीं की है. एनटीए के मुताबिक इनमें से 3,73,419 उम्मीदवारों ने आवेदन फॉर्म भरने के साथ जरूरी दस्तावेज अपलोड करने और आवेदन शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है. इसका मतलब है कि रजिस्ट्रेशन कराने वाले लगभग 67.9 प्रतिशत उम्मीदवारों ने आवेदन पूरा किया है.बाकी लगभग 32.1 प्रतिशत उम्मीदवारों की आवेदन प्रक्रिया अभी अधूरी है. ऐसे उम्मीदवारों को अंतिम तारीख से पहले अपने फॉर्म की स्थिति जांचकर बची हुई प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

1,76,629 के फॉर्म अधूरे, कहीं आपका भी नाम तो नहीं?

यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन और आवेदन पूरा करने वाले उम्मीदवारों की संख्या में बड़ा अंतर सामने आया है.25 अक्टूबर तक कुल 5,50,048 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जबकि 3,73,419 ने आवेदन पूरा किया.इन दोनों आंकड़ों के बीच 1,76,629 उम्मीदवारों का अंतर है यानी करीब 1.77 लाख उम्मीदवार ऐसे हैं जिनकी आवेदन प्रक्रिया 25 अक्टूबर तक पूरी नहीं हुई थी.यह आंकड़ा इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यूजीसी नेट के लिए केवल रजिस्ट्रेशन कराना पर्याप्त नहीं है.उम्मीदवार को आवेदन में मांगी गई जानकारी भरने, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने तथा निर्धारित शुल्क जमा करने जैसे सभी जरूरी चरण पूरे करने होते हैं.अगर कोई भी जरूरी चरण अधूरा रह जाता है, तो आवेदन पूरा नहीं माना जा सकता.

1.36 लाख उम्मीदवारों ने फोटो और सिग्नेचर भी अपलोड नहीं किए

एनटीए की ओर से जारी आंकड़ों में एक और महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है.25 अक्टूबर तक 1,36,993 उम्मीदवार ऐसे थे जिन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन तो करा लिया था लेकिन फोटो और हस्ताक्षर अपलोड नहीं किए थे.इन उम्मीदवारों का आवेदन शुल्क भी जमा नहीं हुआ था यानी इन उम्मीदवारों को आवेदन पूरा करने के लिए अभी कई जरूरी चरण पूरे करने हैं.उन्हें अपने आवेदन फॉर्म में लॉगिन करके निर्धारित निर्देशों के अनुसार फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने होंगे.इसके बाद आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म की अंतिम स्थिति जांचनी होगी.उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना चाहिए कि फोटो और हस्ताक्षर अपलोड किए बिना तथा जरूरी शुल्क जमा किए बिना आवेदन पूरा नहीं माना जाएगा.

31,580 ने फोटो-सिग्नेचर अपलोड किए, लेकिन फीस नहीं भरी

यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के आवेदन से जुड़े आंकड़ों में 31,580 उम्मीदवार ऐसे भी हैं जिन्होंने फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है लेकिन आवेदन शुल्क जमा नहीं किया है.इन उम्मीदवारों को यह समझना जरूरी है कि केवल फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने से आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं होती.आवेदन शुल्क का सफल भुगतान भी जरूरी हैइसलिए जिन उम्मीदवारों ने अब तक फीस जमा नहीं की है, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके भुगतान की प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए. फीस जमा करने के बाद आवेदन की स्थिति की पुष्टि करना भी जरूरी है.

UGC NET December 2026: आवेदन की अंतिम तारीख 28 अक्टूबर

यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है यानी उम्मीदवारों के पास अब आवेदन करने के लिए बहुत कम समय बचा है.जिन उम्मीदवारों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं वहीं जिन उम्मीदवारों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है, लेकिन फोटो, सिग्नेचर या आवेदन शुल्क से जुड़ा कोई चरण अधूरा है उन्हें भी अंतिम तारीख से पहले प्रक्रिया पूरी करनी होगी.एनटीए ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आवेदन के लिए अंतिम समय का इंतजार न करें.आखिरी समय में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने या तकनीकी परेशानी आने की संभावना रहती है.ऐसे में उम्मीदवारों को समय रहते फॉर्म पूरा करके उसकी स्थिति की पुष्टि कर लेनी चाहिए.

केवल रजिस्ट्रेशन करने से नहीं माना जाएगा आवेदन पूरा

यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन और आवेदन पूरा होने के बीच का अंतर समझना जरूरी है.रजिस्ट्रेशन आवेदन प्रक्रिया का शुरुआती चरण है.इसके बाद उम्मीदवार को आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होती है.फिर निर्धारित प्रारूप में फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होते हैं.इसके बाद आवेदन शुल्क जमा करना होता है.जब उम्मीदवार सभी जरूरी चरण पूरे कर लेता है और उसका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जाता है तब वह कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सकता है इसलिए जिन उम्मीदवारों ने केवल रजिस्ट्रेशन किया है उन्हें यह मानकर नहीं चलना चाहिए कि उनका फॉर्म पूरा हो गया है.

UGC NET December 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा.वेबसाइट के होमपेज पर UGC NET December 2026 से संबंधित आवेदन लिंक खोलना होगा.अगर उम्मीदवार ने पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो उसे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नया रजिस्ट्रेशन करना होगा.इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करनी होगी.अगले चरण में निर्धारित निर्देशों के अनुसार फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे.इसके बाद उम्मीदवार को अपनी श्रेणी के अनुसार लागू आवेदन शुल्क जमा करना होगा.शुल्क का सफल भुगतान होने के बाद आवेदन की स्थिति जांचनी चाहिए.आवेदन सफलतापूर्वक पूरा होने पर कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.



Source link