‘भेड़िया 2’ में फिर साथ दिखेंगे कृति सेनन-वरुण धवन? डायरेक्टर अमर कौशिक संग रीयूनियन के बाद दिया हिंट

‘भेड़िया 2’ में फिर साथ दिखेंगे कृति सेनन-वरुण धवन? डायरेक्टर अमर कौशिक संग रीयूनियन के बाद दिया हिंट


Last Updated:

अमर कौशिक के निर्देशन में बनी ‘भेड़िया’ में कृति सेनन और वरुण धवन ने लीड रोल अदा किया था. अब 4 साल बाद दोनों के रीयूनियन ने सीक्वल को लेकर सस्पेंस बना दिया है. कृति सेनन और वरुण धवन ने डायरेक्टर अमर कौशिक के साथ रीयूनियन की झलक दिखाते हुए भेड़िया 2 को लेकर हिंट भी दिए जिसके बाद से सोशल मीडिया पर अटकलें तेज हो गई हैं.

Zoom

कृति सेनन और वरुण धवन ने ‘भेड़िया’ की सीक्वल पर हिंट दिए हैं. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली.  वरुण धवन और कृति सेनन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भेड़िया’ को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था. अब फिल्म की ये जोड़ी एक बार फिर निर्देशक अमर कौशिक के साथ नजर आई है. तीनों के अचानक हुए रीयूनियन ने फैंस के बीच हलचल बढ़ा दी है. इतना ही नहीं, कृति की तरफ से शेयर किए गए एक वीडियो और उसके साथ लिखे गए मेसेज के बाद ‘भेड़िया 2’ की घोषणा को लेकर भी अटकलें तेज हो गई हैं.

कृति सेनन ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक छोटी सी क्लिप शेयर की. वीडियो में उनके साथ वरुण धवन और अमर कौशिक दिखाई दे रहे हैं. तीनों कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुराते हैं और फिर भेड़िये की तरह आवाज निकालते नजर आते हैं. उनका ये अंदाज साफ तौर पर फिल्म ‘भेड़िया’ की याद दिलाता है.

कृति सेनन ने शेयर की क्लिप

फोटो साभार इंस्टाग्राम kritisanon

वीडियो से ज्यादा कृति सेनन के मेसेज ने लोगों का ध्यान खींचा. एक्ट्रेस ने अपनी क्लिप पर कैप्शन में लिखा, ‘एक ऐसा सरप्राइज रीयूनियन, जो आपको ‘दीवाना’ बना देगा. जुड़े रहें’. वरुण धवन ने भी कृति की इस इंस्टाग्राम स्टोरी को अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर रीशेयर किया.

कृति सेनन के पोस्ट ने ‘भेड़िया 2’ को लेकर बढ़ाया सस्पेंस

फिलहाल तीनों ने यह खुलासा नहीं किया है कि यह रीयूनियन किस प्रोजेक्ट के लिए हुआ है. हालांकि वरुण, कृति और अमर कौशिक को एक साथ देखकर सोशल मीडिया पर ‘भेड़िया 2’ को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. अगर यह अनुमान सही साबित होता है तो वरुण और कृति एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखाई दे सकते हैं.

‘भेड़िया’ से पहले भी दोनों ‘दिलवाले’ में साथ काम कर चुके हैं. ऐसे में संभावित ‘भेड़िया 2’ दोनों की साथ में तीसरी फिल्म हो सकती है. अमर कौशिक के निर्देशन में बनी ‘भेड़िया’ नवंबर 2022 में रिलीज हुई थी. फिल्म की कहानी रोड-कंस्ट्रक्शन कॉन्ट्रैक्टर भास्कर के इर्द-गिर्द घूमती है. अरुणाचल प्रदेश के जंगलों में एक भेड़िये के काटने के बाद भास्कर धीरे-धीरे वेयरवोल्फ में बदलने लगता है. वरुण ने भास्कर का किरदार निभाया था, जबकि कृति सेनन ने जानवरों के डॉक्टर का रोल अदा किया था.

‘भेड़िया’ भी अमर कौशिक के सुपरनेचुरल और हॉरर वर्ल्ड का हिस्सा है. वरुण धवन के इस किरदार ने अमर कौशिक की फिल्म ‘स्त्री 2’ में कैमियो किया था. उनके कैमियो ने दोनों कहानियों को जोड़ने का काम किया.



Source link