लखनऊ में आज बंद रहेंगी शराब की दुकाने, ताड़ी-भांग भी नहीं बिकेगी, डीएम के आदेश

लखनऊ में आज बंद रहेंगी शराब की दुकाने, ताड़ी-भांग भी नहीं बिकेगी, डीएम के आदेश


Last Updated:

लखनऊ में आज शराब की दुकानें बंद रहेंगी. MLC चुनाव की मतगणना को देखते हुए डीएम ने ड्राई डे का आदेश जारी किया है. इसके तहत देशी-विदेशी शराब, बीयर के साथ ताड़ी और भांग की बिक्री पर भी रोक रहेगी. आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है.

Zoom

MLC चुनाव रिजल्ट के चलते बंद ठेके. (File Photo)

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में विधान परिषद चुनाव की मतगणना के चलते 27 अक्टूबर को ड्राई डे रहेगा. जिला प्रशासन ने मतगणना के दिन जिले में शराब और अन्य मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाई है. इस संबंध में जिलाधिकारी विशाख ने आदेश जारी किया है. प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए यह फैसला लिया है. आदेश के तहत निर्धारित अवधि में शराब की बिक्री करने वाले सभी संबंधित प्रतिष्ठानों को बंद रखना होगा.

ड्राई डे के दौरान देशी शराब, विदेशी शराब, बीयर, मॉडल शॉप और कंपोजिट दुकानों पर बिक्री नहीं होगी. इसके अलावा भांग और ताड़ी की दुकानों पर भी प्रतिबंध लागू रहेगा. शराब की थोक और फुटकर बिक्री से जुड़े लाइसेंसधारकों को भी आदेश का पालन करना होगा. प्रशासन के निर्देश सेना और अर्धसैनिक बलों की कैंटीनों सहित शराब बिक्री से जुड़े अन्य संबंधित प्रतिष्ठानों पर भी लागू होंगे.

आदेश का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई
जिलाधिकारी ने सभी आबकारी लाइसेंसधारकों को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित दिन अपनी दुकाने बंद रखें. आदेश का उल्लंघन कर शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि चुनाव के चलते प्रतिष्ठान बंद रहने पर लाइसेंसधारकों को किसी तरह का मुआवजा नहीं दिया जाएगा. जिला प्रशासन का कहना है कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और मतगणना को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए यह प्रतिबंध लगाया गया है.



Source link