Last Updated:
Saharanpur Latest News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में किसान का छोरा हेलिकॉप्टर से बारात लेकर पहुंचा. दूल्हे की धमाकेदार एंट्री अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. वहीं दूल्हे ने कहा कि वह दुल्हन को भी हेलिकॉप्टर से विदा करके ले जाएगा.
हेलिकॉप्टर के साथ खड़ा दूल्हा.
सहारनपुर: आपने कई शादियां, बारात देखी होंगी. मगर आज जिस शादी की चर्चा पूरे यूपी में हो रही वह उसके चश्मदीद कुछ ही लोग बन पा रहे हैं. दूल्हा अपनी बारात गाड़ियों के काफिले के साथ ले जाते हुए देखें होंगे, लेकिन आज जो शादी सोशल मीडिया पर चर्चा बटौर रही है, वह दूल्हा अपनी बारात हेलिकॉप्टर से लेकर पहुंचा. धूमधाम से ससुराल वालों ने दूल्हे का स्वागत किया. अब सोच रहे होगे कि इसमें क्या खास कई लोग हेलिकॉप्टर से अपनी बारात ले गए है. चलिए जानते हैं आखिर इस दूल्हे की हेलिकॉप्टर वाली बारात इतनी चर्चा में क्यों है.
यह खबर सहारनपुर के नागल क्षेत्र के गांव तांशीपुर की है. जहां के निवासी मोहम्मद शालीम उर्फ चंदू अपनी बारात लेकर हेलीकॉप्टर से ससुराल पहुंचे. यहां दूल्हे को आसमान से उतरते देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. शालीम की शादी सहारनपुर के बीजोपुर निवासी जमशेद की बेटी जुनेद प्रवीण से हो रही है. दूल्हा परिवार के साथ करीब 20 किलोमीटर का सफर हेलीकॉप्टर से तय कर पहुंचा तो ससुराल पक्ष ने उनका स्वागत किया.
खास बात यह है कि दूल्हा किसान है, खेतीबाड़ी से जुड़ा है और उसका बचपन से सपना था कि वह अपनी बारात हेलिकॉप्टर से लेकर जाए. वह सपना आज शालीम ने पूरा कर लिया. सलीम ने बताया कि दुल्हन जुनेद प्रवीण की विदाई भी हेलीकॉप्टर से होगी. दूल्हे ने बताया कि उसने ढोल-बाजा कुछ नहीं कर रखा है. इस अनोखी शादी को देखने के लिए गांव में लोगों की भीड़ लगी रही और कई लोगों ने हेलीकॉप्टर के साथ सेल्फी भी ली.
इतना ही नहीं ससुरालवालों ने पहले से ही व्यवस्था कर रखी थी. हेलीपैड भी बना रखा था. जहां आराम से दूल्हे का हेलिकॉप्टर उतरा. वहीं लोग हेलिकॉप्टर के साथ तो तस्वीरें ले ही रहे थे साथ ही साथ दूल्हे के साथ भी फोटो खिचवा रहे थे. शादी के दिन दूल्हा-दुल्हन हर किसी में सबसे ज्यादा महत्व रखते हैं. लेकिन इस तरह की खास बारात ने इन कपल्स को और खास बना दिया.