अंतरिक्ष में चीन का ‘डिजिटल चक्रव्यूह’, इंटरनेट सैटेलाइट्स की नई खेप लॉन्च
Last Updated:
China Internet Satellite Launch: चीन ने रविवार को हैनान के वाणिज्यिक अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्ग मार्च-8A रॉकेट के जरिए इंटरनेट सैटेलाइट्स का 28वां ग्रुप लॉन्च किया. ये सैटेलाइट्स अपनी तय कक्षा में पहुंच गए. इन्हें चाइना एकेडमी ऑफ स्पेस टेक्नोलॉजी ने बनाया है. यह लॉन्ग मार्च रॉकेट सीरीज की 674वीं उड़ान थी. चीन अंतरिक्ष में बड़ा सैटेलाइट इंटरनेट नेटवर्क तैयार कर रहा है, जिसे Starlink का मुकाबला करने के लिए बनाया जा रहा है.
चीन ने अंतरिक्ष में सैटेलाइट लॉन्च किया. (Reuters)
China Space Internet: अंतरिक्ष में इंटरनेट का बड़ा नेटवर्क खड़ा करने की तैयारी में जुटा चीन लगातार नए सैटेलाइट्स भेज रहा है. रविवार को चीन ने लॉन्ग मार्च-8A रॉकेट के जरिए इंटरनेट सैटेलाइट्स का एक और ग्रुप अंतरिक्ष में भेजा. ये सैटेलाइट्स अपनी तय कक्षा में पहुंच गए हैं. इस लॉन्च के साथ चीन ने अपने सैटेलाइट इंटरनेट नेटवर्क को आगे बढ़ाने की दिशा में एक और कदम उठाया है. चीन की यह कोशिश ऐसे समय हो रही है, जब दुनिया में सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट पहुंचाने की तकनीक को लेकर प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है.
चीन ने कहां से लॉन्च किया रॉकेट?
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, लॉन्ग मार्च-8A रॉकेट को दक्षिणी द्वीप प्रांत हैनान के वाणिज्यिक अंतरिक्ष यान लॉन्च केंद्र से छोड़ा गया. रॉकेट ने रविवार को बीजिंग के स्थानीय समय के अनुसार सुबह 10:03 बजे उड़ान भरी. इस मिशन में लो-अर्थ ऑर्बिट यानी धरती के पास की कक्षा में इंटरनेट सैटेलाइट्स का 28वां ग्रुप भेजा गया. इन सैटेलाइट्स को चाइना एकेडमी ऑफ स्पेस टेक्नोलॉजी (CAST) ने तैयार किया है. हालांकि, इस लॉन्च में कुल कितने सैटेलाइट्स भेजे गए, इसकी जानकारी नहीं दी गई है. 28वां ग्रुप का मतलब सैटेलाइट लॉन्च के क्रम से है न कि इसकी संख्या से. यह लॉन्ग मार्च रॉकेट सीरीज की 674वीं उड़ान थी.
चीन का रॉकेट लॉन्च. (Reuters)
क्या है चीन का सैटेलाइट इंटरनेट प्लान?
चीन इंटरनेट पहुंचाने के लिए अंतरिक्ष में बड़ी संख्या में सैटेलाइट्स का नेटवर्क तैयार करना चाहता है. इस दिशा में उसका एक प्रमुख प्रोजेक्ट गुओवांग (Guowang) है, जिसे सरकारी कंपनी चाइना सैटेलाइट नेटवर्क ग्रुप से जोड़ा जाता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्रोजेक्ट में करीब 13,000 सैटेलाइट्स तैनात करने की योजना है. चीन का एक दूसरा प्रोजेक्ट छियानफान (Qianfan), जिसे थाउजेंड सेल्स या स्पेससेल्स भी कहा जाता है. ये सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं के विस्तार पर केंद्रित है. इसे अमेरिका की स्टारलिंक के जवाब में चीन की कोशिश माना जाता है. हालांकि, इस खास लॉन्च की आधिकारिक घोषणा में सैटेलाइट्स के प्रोजेक्ट का नाम नहीं बताया गया है.
Beautiful! Chinese rocket launch creates a “space jellyfish” effect in the sky
The Long March 6A rocket successfully carried the Yaogan-50 03 Earth observation satellite into orbit.