Last Updated:
Ramayana Advance Booking: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘’रामायण’’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह हर दिन बढ़ते जा रहा है. 5 नवंबर को रिलीज होने जा रही फिल्म का काउंटडाउन शुरू हो गया है. दशहरा के मौके पर 20 अक्टूबर से फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हुई और देश के साथ ही विदेशों में भी ‘रामायण’ को जबरदस्त रिस्पांस मिलते दिख रहा है. बुक माई शो पर ‘रामायण’ ने 10 दिन पहले की एडवांस बुकिंग में ‘धुरंधर’ को भी पीछे छोड़ दिया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 10 दिन पहले तक ‘धुरंधर 2’ के 1.39 लाख टिकट बिके थे जबकि ‘रामायण’ के भारत में 1.42 लाख टिकट बिक चुके हैं.
नई दिल्ली. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर हर तरफ उत्साह है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ दिवाली के शुभ अवसर पर थिएटर्स में दस्तक देने जा रही है. दशहरा के मौके पर फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हुई तो चलिए जानते हैं कि 5 दिनों में ‘रामायण’ ने अबतक कितनी कमाई की है.
‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग की शुरुआत होते ही फिल्म को देश के साथ ही विदेशों में भी जबरदस्त रिस्पांस मिला. ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म पहले दिन 200 करोड़ की कमाई के साथ खोल सकती है.
ट्रेड एनालिस्ट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 20.50 करोड़ का एडवांस ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. फिल्म के अभीतक 225K (2,25,000 यानी 2 लाख 25 हजार) टिकट बिक चुके हैं. वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ‘’रामायण’’ ने रिलीज से पहले ही 20 करोड़ की कमाई कर ली है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अब अगर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग की बात करें तो फिल्म ने 11 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं. ‘रामायण’ की रिलीज में अभी 10 दिन बाकी हैं और फिल्म की एडवांस बुकिंग ने रफ्तार पकड़ ली है. दोपहर 12 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने देशभर में 2.16 लाख एडवांस टिकटों की बिक्री से 11.88 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर ली है. ब्लॉक सीटों को हटाकर ये आंकड़ा 9.66 करोड़ रुपये है.
नितेश तिवारी की ‘’रामायण’’ एक नहीं बल्कि कई भाषाओं में रिलीज हो रही है लेकिन भारत में फिल्म को सबसे ज्यादा रिस्पांस हिंदी भाषा में मिल रहा है. 11.88 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई में हिंदी भाषा का हिस्सा सबसे ज्यादा रहा है. 10.20 करोड़ रुपये की कमाई हिंदी वर्जन से हुई है.
‘रामायण’ के 11.88 करोड़ रुपये के ग्राॉस कलेक्शन के योगदान में 1.29 करोड़ रुपये कन्नड़ और 38.25 लाख रुपये तेलुगु भाषा से आए हैं. अब प्रतिशत के हिसाब से देखें तो कमाई में 86 प्रतिशत हिंदी वर्जन, 11 प्रतिशत कन्नड़ और 3 प्रतिशत तेलुगु का योगदान है.
‘रामायण’ में कन्नड़ सुपरस्टार यश ने रावण का किरदार अदा किया है. वो फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी हैं. ‘रामायण’ को यश के दबदबे वाले राज्य कर्नाटक में अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. 4000 करोड़ के मेगा बजट में बन रही ‘रामायण’ पर नमित मल्होत्रा और यश ने मिलकर पैसे लगाए हैं.
फिल्म ‘’रामायण’’ में नितेश तिवारी पर्दे पर सितारों की फौज उतारने वाले हैं. रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, रवि दुबे- लक्ष्मण, अरुण गोविल-दशरथ, शीबा चड्ढा- मंथरा, रकुल प्रीत सिंह सूर्पणखा के रोल में नजर आएंगे. वहीं ‘हनुमान’ के किरदार में सनी देओल और अनुपम खेर भी फिल्म में अहम रोल अदा करेंगे. अनुपम खेर ने जटायु के किरदार को आवाज दी है.