Australia Visa Rules Change: Australia Visa Rules| ऑस्ट्रेलिया में नौकरी तलाश रहे भारतीयों के लिए खबर बदल गए हैं वीजा आवेदन के नियम, अभी जानें

Australia Visa Rules Change: Australia Visa Rules| ऑस्ट्रेलिया में नौकरी तलाश रहे भारतीयों के लिए खबर बदल गए हैं वीजा आवेदन के नियम, अभी जानें


Last Updated:

Australia Visa Rules Change: ऑस्ट्रेलिया में जाकर नौकरी करने का ख्वाब देखने वाले भारतीयों के लिए एक अहम खबर है. इस देश ने अपने वीजा के नियमों में बदलाव किया है और ये नए नियम आज से ही लागू हो गए हैं. इसके बारे में जानकारी नहीं होने पर परेशानी उठानी पड़ सकती है.

Zoom

ऑस्ट्रेलिया ने बदले हैं वीजा के नियम, आज से लागू.

Australia Visa Rules Change: ऑस्ट्रेलिया जाने की योजना बना रहे भारतीयों के लिए वीजा आवेदन से जुड़ा एक अहम बदलाव किया गया है. ऑस्ट्रेलिया सरकार ने भारत में वीजा आवेदकों के लिए बायोमेट्रिक जानकारी जुटाने की प्रक्रिया का दायरा बढ़ा दिया है. नए नियम आज से ही लागू होंगे, यानि 26 अक्टूबर या उसके बाद जमा किए जाने वाले वीजा आवेदन इसी नियम के तहत जाएंगे.

इस नए नियम के तहत जरूरत पड़ने पर आवेदकों को अपनी उंगलियों के निशान और चेहरे की तस्वीर देनी पड़ सकती है. इस बदलाव का उद्देश्य वीजा प्रक्रिया के दौरान आवेदकों की पहचान की पुष्टि करना है. हालांकि हर आवेदक को बायोमेट्रिक देना अनिवार्य होगा या नहीं, यह संबंधित मामले और आवेदक की परिस्थितियों पर निर्भर करेगा.

ईमेल के जरिए मिलेगी बायोमेट्रिक की जानकारी

ऑस्ट्रेलिया के गृह मंत्रालय की ओर से आवेदकों को ईमेल भेजकर बताया जाएगा कि उन्हें बायोमेट्रिक जानकारी देने की जरूरत है या नहीं. इसलिए वीजा आवेदन करने वाले लोगों को अपने ईमेल और आवेदन से जुड़े संदेशों पर नजर रखने के लिए कहा गया है. अगर किसी आवेदक को बायोमेट्रिक देने के लिए कहा जाता है, तो उसे संबंधित निर्देशों के अनुसार प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

भारत में 16 केंद्रों पर होगी सुविधा

  1. बायोमेट्रिक देने के लिए कुछ आवेदकों को भारत में मौजूद 16 ऑस्ट्रेलियाई बायोमेट्रिक कलेक्शन सेंटरों में से किसी एक पर जाना पड़ सकता है. इन केंद्रों का संचालन वीएफएस ग्लोबल (VFS Global) करती है.
  2. आवेदकों को केंद्र पर जाने से पहले गृह मंत्रालय की ओर से मिले निर्देशों को ध्यान से पढ़ना चाहिए, ताकि उन्हें सही स्थान और प्रक्रिया की जानकारी मिल सके.
  3. ऑस्ट्रेलिया सरकार ने कुछ पात्र आवेदकों के लिए डिजिटल विकल्प भी उपलब्ध कराया है. ऐसे आवेदक Australian Immi App के जरिए बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. हालांकि यह सुविधा सभी लोगों के लिए उपलब्ध नहीं होगी. इसका लाभ पात्रता और संबंधित निर्देशों के आधार पर ही लिया जा सकेगा.

पुराने आवेदनों पर नहीं पड़ेगा असर

नए नियमों के तहत 26 अक्टूबर 2026 से पहले जमा किए गए वीजा आवेदनों और पहले से जारी वीजा पर इस बदलाव का असर नहीं पड़ेगा यानी नए प्रावधान मुख्य रूप से तय तारीख को या उसके बाद आवेदन जमा करने वालों के लिए हैं. ऑस्ट्रेलिया जाने के इच्छुक भारतीयों को आवेदन करने से पहले संबंधित दिशा-निर्देशों की जांच करनी चाहिए. इससे उन्हें बायोमेट्रिक प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेजों और आगे की औपचारिकताओं को समझने में आसानी होगी.



Source link