फरीदाबाद के सूरजकुंड दिवाली मेले में 20 किलो घड़ी की कीमत 25 हजार, आम की लकड़ी से तैयार, दीवार घड़ी बनी आकर्षण का केंद्र, जाने खासियत

फरीदाबाद के सूरजकुंड दिवाली मेले में 20 किलो घड़ी की कीमत 25 हजार, आम की लकड़ी से तैयार, दीवार घड़ी बनी आकर्षण का केंद्र, जाने खासियत


Last Updated:

फरीदाबाद के सूरजकुंड दिवाली मेले में 20 किलो से ज्यादा वजन और 25 हजार रुपये कीमत वाली आम की लकड़ी की विशाल दीवार घड़ी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. घड़ी को देखने के लिए लोग रुक रहे हैं और इसके वजन, कीमत और बनाने के तरीके के बारे में जानकारी ले रहे हैं. फिलहाल यह घड़ी बिकी नहीं है, लेकिन इसे बनाने वाले कारीगर नीलकमल को उम्मीद है कि मेले में इसका खरीदार जरूर मिल जाएगा.

फरीदाबाद: दीवार पर टांगने वाली घड़ी तो आपने बहुत देखी होगी, लेकिन क्या कभी ऐसी घड़ी देखी है, जिसका वजन 20 किलो से भी ज्यादा हो और कीमत सुनकर आप हैरान रह जाएं. अगर नहीं, तो फरीदाबाद के सूरजकुंड दिवाली मेले में आइए. यहां एक ऐसी बड़ी दीवार घड़ी देखने को मिल रही है, जिसे देखकर लोग रुकने और उसके डिजाइन को निहारने के लिए मजबूर हो रहे हैं. इस घड़ी की कीमत करीब 25 हजार रुपये है. खास बात यह है कि इसे आम की लकड़ी से तैयार किया गया है और इस पर बारीक डिजाइन हाथों से बनाया गया है.

लोकल 18 की टीम जब सूरजकुंड दिवाली मेले में पहुंची, तो इस बड़ी घड़ी ने सबका ध्यान खींचा. घड़ी को देखने के लिए लोग रुक रहे हैं और इसके वजन, कीमत और बनाने के तरीके के बारे में जानकारी ले रहे हैं. फिलहाल यह घड़ी बिकी नहीं है, लेकिन इसे बनाने वाले कारीगर नीलकमल को उम्मीद है कि मेले में इसका खरीदार जरूर मिल जाएगा.

20 किलो घड़ी की कीमत 25 हजार

नीलकमल बताते हैं कि दिल्ली से आया हूं. मैं लकड़ी से अलग-अलग तरह की घड़ियां बनाता हूं. इस बार मेले में मैं 48 इंच की बड़ी घड़ी लेकर आया हूं. इसका वजन 20 किलो से भी ज्यादा है और इसकी कीमत 25 हजार रुपये रखी गई है. मैंने इससे पहले भी कई आकार की घड़ियां बनाई हैं, लेकिन यह सबसे बड़े आकार की घड़ियों में से एक है. नीलकमल बताते हैं कि मैने 12 इंच, 16 इंच, 18 इंच, 20 इंच और 24 इंच सहित कई आकार की घड़ियां बनाता हूं. मेरे पास छोटी घड़ियों से लेकर बड़े आकार तक की कई वैरायटी हैं. 12 इंच की घड़ी की कीमत 1200 रुपये से शुरू होती है. इसके बाद आकार और डिजाइन के हिसाब से कीमत बढ़ती जाती है.

आम की लकड़ी से करते हैं तैयार

इस घड़ी को आम की लकड़ी से तैयार करता हूं. इसकी खासियत इसका बड़ा आकार और लकड़ी पर की गई बारीक कारीगरी है. इसे बनाने में डिजाइन और हाथों की मेहनत का खास ध्यान रखना पड़ता है. मैं चाहता था कि मेले में कुछ अलग लेकर आऊं, इसलिए इस बार इतनी बड़ी घड़ी तैयार की है. मेरे पास केवल महंगी घड़ियां ही नहीं, बल्कि कम कीमत वाले सजावटी सामान भी हैं. यहां 50 रुपये से शुरू होने वाले कई आइटम मिल जाते हैं. डिजाइन, क्वालिटी और आकार के हिसाब से इनकी कीमत अलग-अलग होती है. सूरजकुंड दिवाली मेले में यह घड़ी फिलहाल लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. अब देखना यह है कि 25 हजार रुपये की यह विशाल घड़ी मेले में किसके घर की दीवार की शोभा बढ़ाएगी.



Source link