Last Updated:
Basketball Player Anamika Choubey: अंबिकापुर की बास्केटबॉल खिलाड़ी अनामिका चौबे का पुणे में होने वाली यूथ नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है. रायपुर ट्रायल में करीब 65 खिलाड़ियों में से 12 चुने गए, जिनमें अनामिका भी शामिल हैं. उनका सपना भारतीय टीम में खेलने का है. दो नेशनल, दो ओपन और दो स्कूल स्तरीय प्रतियोगिताओं में खेल चुकीं अनामिका का लक्ष्य इंटरनेशनल लेवल पर भारत का प्रतिनिधित्व करना है.
Basketball Player Anamika Choubey: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की बेटियां लगातार कमाल कर रही है यानी बड़े बड़े मंच पर अपना जलवा बिखेर रही है. ऐसे में अंबिकापुर की युवा बास्केटबॉल खिलाड़ी अनामिका चौबे का नेशनल लेवल पर चयन हुआ जिसके बाद पुणे में अपना दम खम दिखाने के लिए एकदम फिट है. दरअसल, अनामिका पीछले 4 सालों से अंबिकापूर के गांधी स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रही है. इससे पहले भी छत्तीसगढ़ में आजोयित नेशनल टूर्नामेंट में शिरकत कर मेडल भी जीत चुकी है. लेकिन अभी रायपुर में जो बास्केटबॉल यूथ स्तर का चयन प्रक्रिया हुआ. ये सही मायनों में अनामिका के लिए खुशी इजहार करने वाला पल था. क्योंकि अनामिका अब छत्तीसगढ़ से बाहर यानी बड़े शहरों में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाने जा रही है. अनामिका से लोकल 18 ने बातचीत की तो बोली अब इंडिया टीम का प्रतिनिधित्व करने का बडा सपना तैयारी रहेगी जारी. देखिए ये रिपोर्ट…
नेशनल में चयन से बढ़ा आत्मविश्वास
अनामिका चौबे ने लोकल 18 को बताया कि वह वर्ष 2022 से बास्केटबॉल खेल रही हैं. पिछले चार वर्षों से लगातार अभ्यास करते हुए उन्होंने अपने खेल को बेहतर बनाया है. अब उनका चयन पुणे में होने वाली यूथ नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है. इसके लिए रायपुर में चयन ट्रायल आयोजित किया गया था, जिसमें करीब 65 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. इनमें से 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया, जिसमें अनामिका भी शामिल हैं.
दो नेशनल और स्कूल प्रतियोगिताओं में दिखा चुकी हैं दम
अनामिका अब तक दो नेशनल, दो ओपन और दो स्कूल स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं. स्कूल स्तरीय प्रतियोगिताओं में उन्होंने एक बार गोल्ड और दूसरी बार ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया राजनांदगांव में आयोजित नेशनल प्रतियोगिताओं में भाग लेना उनके लिए एक खास अनुभव रहा. शुरुआत में दूसरे खिलाड़ियों के बीच अकेले रहने पर उन्हें थोड़ी झिझक और डर महसूस होता था, लेकिन लगातार खेलने और अनुभव हासिल करने के साथ उनका आत्मविश्वास बढ़ता गया.
पढ़ाई के साथ खेल पर भी पूरा ध्यान
अनामिका बास्केटबॉल के साथ अपनी पढ़ाई भी जारी रखे हुए हैं. वह केदारपुर स्कूल में अध्ययन करती हैं पढ़ाई और खेल के बीच संतुलन बनाते हुए वह नियमित रूप से अंबिकापुर के बास्केटबॉल ग्राउंड में अभ्यास करती हैं. उनके लिए खेल केवल एक शौक नहीं, बल्कि भविष्य में आगे बढ़ने और अपनी पहचान बनाने का माध्यम है.
कोच राजेश प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में अभ्यास
अनामिका ने बताया कि वह राजेश प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में बास्केटबॉल का अभ्यास करती हैं. उनके अनुसार, कोच खिलाड़ियों को बेहतर तरीके से प्रशिक्षण देते हैं और खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं. नियमित अभ्यास और मार्गदर्शन की बदौलत अनामिका लगातार अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने की कोशिश कर रही हैं.
टीम इंडिया में खेलकर देश का नाम रोशन करना सपना
अनामिका चौबे का लक्ष्य भारतीय बास्केटबॉल टीम में जगह बनाना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना है. नेशनल प्रतियोगिताओं में खेलने का अनुभव उनके इस सपने को मजबूती दे रहा है. अब पुणे में होने वाली यूथ नेशनल प्रतियोगिता उनके लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का एक और बड़ा अवसर है. अनामिका की मेहनत और उनके बुलंद हौसले से उम्मीद है कि वह आने वाले समय में सरगुजा और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगी.