Ranji Trophy 2026-27 LIVE: बिहार के खिलाफ मध्यप्रदेश के लिए सारांश जैन ने लिए 7 विकेट, 99 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy 2026-27 LIVE: बिहार के खिलाफ मध्यप्रदेश के लिए सारांश जैन ने लिए 7 विकेट, 99 रन पर सिमटी टीम


Ranji Trophy Today All Match Live: नमस्ते, न्यूज18 हिंदी के क्रिकेट लाइव अपडेट में आपका स्वागत है. घरेलू क्रिकेट की सबसे बड़ी प्रतियोगिता रणजी ट्रॉफी 2026-27 के आज तीसरे दौर के मुकाबले शुरू हो चुका है. अलग-अलग वेन्यू पर खेले जा रहे सभी ग्रुप के मैचों के लिए सुबह 9 बजे टॉस हुआ, जबकि मैच शुरू होने का समय 9:30 बजे का था. रणजी ट्रॉफी में आज से शुरू हो रहे सभी मैचों से जुड़ी पल-पल की जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ.

मध्यप्रदेश के लिए सारांश जैन ने लिए 7 विकेट

बिहार के खिलाफ रणजी मुकाबले में सारांश जैन ने मध्यप्रदेश के लिए अपनी फिरकी गेंदबाजी से सनसनी मचाते हुए 7 विकेट अपने नाम किए. सारांश के इस दमदार प्रदर्शन के कारण ही मध्यप्रदेश के खिलाफ बिहार की टीम सिर्फ 99 रन पर सिमट गई.

बिहार के बाद अरुणाचल की टीम भी सिमटी

रणजी ट्रॉफी 2026-27 में बिहार के बाद अरुणाचल प्रदेश की टीम भी सस्ते में आउट हो गई. सिक्किम के खिलाफ मैच में अरुणाचल सिर्फ 111 रन ही बना पाई. वहीं रेलवे की टीम भी रन बनाने के लिए संघर्ष कर रही है.

बिहार की टीम 99 रन पर ऑलआउट

मध्यप्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2026-27 में बिहार की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 99 रन पर सिमट गई. टीम के लिए सिर्फ 2 ही बल्लेबाज ऐसे रहे जिन्होंने दहाई के आंकड़े को पार किया है. बिहार के इस स्कोर के जवाब में मध्यप्रदेशन ने लंच ब्रेक तक बिना कोई विकेट गंवाए 27 रन बना लिए हैं.

बिहार ने गंवाए 100 के भीतर 8 विकेट

मध्यप्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2026-27 के अपने तीसरे मैच में बिहार की टीम बुरी तरह से लड़खड़ा गई है. टीम ने 100 रन के भीतर अपने 8 विकेट गंवा दिए हैं. इसके अलावा रेलवे की बल्लेबाजी भी बुरी तरह से बिखर गई है. तमिलनाडु के खिलाफ मुकाबले में रेलवे ने 50 रन पर 6 विकेट खो दिए हैं. इसके अलावा बाकी टीमों की बल्लेबाजी शानदार चल रही है.

बिहार की आधी टीम 50 रन के भीतर आउट

रणजी ट्रॉफी के तीसरे दौर के मुकाबल में बिहार की टीम बुरी तरह से लड़खड़ा गई है. टीम ने 50 रन के भीतर अपने 5 विकेट गंवा दिए हैं. बिहार का मध्यप्रेदश के साथ मुकाबला है. इसके अलावा रेलवे और नागालैंड ने भी अपने शुरुआती 4 विकेट खो दिए हैं. इसके अलावा गोवा के तीन विकेट गिरे हैं.

नागालैंड, बिहार और विदर्भ की खराब शुरुआत

रणजी ट्रॉफी में तीसरे दौर के मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है. पहले आधे घंटे के खेल में नागालैंड ने 50 रन के भीतर अपने 4 विकेट गंवा दिए हैं. इसके अलावा बिहार की टीम भी पहले पांच ओवर में 3 विकेट खो चुकी है. इसके अलावा रेलवे का हाल भी खस्ता है. रेलवे ने सिर्फ 7 रन के स्कोर पर अपने 3 विकेट खो दिए हैं. राजस्थान और गोवा को भी शुरुआती झटके लग चुके हैं.



Source link