School Holiday 27 October 2026: 27 अक्टूबर को स्कूल बंद रहेंगे या खुलेंगे? कई राज्यों में चक्रवात का खतरा बरकरार

School Holiday 27 October 2026: 27 अक्टूबर को स्कूल बंद रहेंगे या खुलेंगे? कई राज्यों में चक्रवात का खतरा बरकरार


Last Updated:

School Holiday 27 October 2026: आज 26 अक्टूबर 2026 को विभिन्न राज्यों में स्कूल बंद थे. बंगाल की खाड़ी में उठ रहे चक्रवाती तूफान और भारी बारिश के अलर्ट के बीच लोग कल यानी 27 अक्टूबर 2026 का स्कूल हॉलिडे अपडेट जानना चाहते हैं. जानिए दिल्ली-एनसीआर, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और केरल सहित विभिन्न राज्यों में स्कूलों की क्या स्थिति है और मौसम विभाग ने क्या चेतावनी दी है.

Zoom

School Holiday 27 October 2026: भारी बारिश की वजह से कई राज्यों में स्कूल बंद हैं

नई दिल्ली (School Holiday 27 October 2026). आज यानी 26 अक्टूबर को कई राज्यों में स्कूल बंद हैं. मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. बंगाल की खाड़ी में तेजी से विकसित हो रहे चक्रवाती तंत्र के कारण कई तटीय इलाकों में चिंता का माहौल बना हुआ है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की चेतावनियों को देखते हुए स्टूडेंट्स और पेरेंट्स जानने के लिए उत्सुक हैं कि कल यानी 27 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) को स्कूल खुलेंगे या बंद रहेंगे.

नेशनल लेवल पर 27 अक्टूबर के लिए कोई राष्ट्रव्यापी स्कूल बंदी का आदेश जारी नहीं किया गया है. जहां मौसम सामान्य है, वहां स्कूल अपने तय समय पर ही संचालित होंगे. हालांकि, जिन जिलों या राज्यों में चक्रवात या भारी बारिश का सीधा खतरा है, वहां लोकल जिला प्रशासन और राज्य सरकारें बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियाती कदम उठा रही हैं. यूपी, दिल्ली-एनसीआर से लेकर तेलंगाना तक, जानिए 27 अक्टूबर को कहां स्कूल खुलेंगे और कहां बंद रहेंगे.

क्या 27 अक्टूबर को स्कूल खुलेंगे?

ज्यादातर राज्यों में 27 अक्टूबर (मंगलवार) को स्कूल सामान्य रूप से खुलेंगे. पूरे देश में सामूहिक अवकाश घोषित नहीं किया गया है. जिन इलाकों में मौसम साफ है, वहां रूटीन के हिसाब से पढ़ाई-लिखाई होगी. हालांकि, जिन जिलों में मौसम विभाग ने रेड या ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वहां कलेक्टर या जिला प्रशासन हालात के मुताबिक फैसला ले रहा है. इसलिए पेरेंट्स को घर से निकलने से पहले स्कूल के ऑफिशियल ग्रुप या मेसेज चेक करने की सलाह दी जाती है.

दिल्ली-एनसीआर: तय समय पर खुलेंगे स्कूल

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के स्कूली बच्चों के लिए राहत की खबर है. यहां 27 अक्टूबर को किसी भी तरह की मौसम संबंधी चेतावनी या स्कूल बंद होने का ऑफिशियल आदेश जारी नहीं किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, इस क्षेत्र में मौसम सूखा रहेगा यानी फिलहाल बारिश का कोई अनुमान नहीं है. इसीलिए दिल्ली-एनसीआर के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल अपने नियमित समय के अनुसार ही संचालित होंगे.

ओडिशा और आंध्र प्रदेश: चक्रवात का असर और एहतियाती कदम

बंगाल की खाड़ी में गहरा रहा चक्रवाती सिस्टम धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है. 28 अक्टूबर के आस-पास आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय इलाकों से टकराने की पूरी आशंका है.
  • ओडिशा: सरकार ने संभावित खतरा भांपते हुए गंजम, गजपति, रायगड़ा, कोरापुट और मलकानगिरी जैसे संवेदनशील जिलों में 28 और 29 अक्टूबर को स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रखने का ऐलान पहले ही कर दिया है. आज भी ज्यादातर स्कूल बंद हैं. कल स्कूल जाने से पहले छुट्टी का स्टेटस जरूर चेक कर लें.
  • तटीय आंध्र प्रदेश: विशाखापत्तनम, काकीनाडा, कृष्णा और बापटला जैसे जिलों में तेज हवाओं और भारी बारिश की आशंका है. इसके चलते स्थानीय प्रशासन स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए है.

दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बारिश

दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में मानसून अभी भी एक्टिव हैं:

  • केरल और माहे: यहां लगातार हो रही बारिश और छिटपुट जगहों पर भारी पानी भरने की आशंका के चलते स्थानीय प्रशासन अलर्ट पर है. अगर सुबह तक बारिश तेज होती है तो जिला स्तर पर स्कूलों की छुट्टी का स्थानीय आदेश आ सकता है.
  • तमिलनाडु और पुडुचेरी: यहां भी कुछ हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है. इसलिए स्टूडेंट्स को स्कूल जाने से पहले लोकल मौसम अपडेट देख लेना चाहिए.

बारिश के मौसम में रहें अलर्ट

  • पैनिक न करें: सोशल मीडिया पर पुरानी या फर्जी खबरों पर भरोसा न करके केवल प्रामाणिक जिला प्रशासन के आदेशों पर ध्यान दें.
  • ट्रैक करें लोकल अपडेट्स: अगर आपके इलाके में रातभर से भारी बारिश हो रही है तो अपने स्कूल के ट्रांसपोर्ट इंचार्ज या क्लास टीचर से संपर्क करके ही बच्चे को भेजें.



Source link