Last Updated:
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में वपासी करने वाले भुवनेश्वर पहले दो मैच में ज्यादा प्रभावी नहीं दिखे. पहले मैच में उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला. दूसरे में मुकाबले में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा. ऐसे में अब टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने भुवी को एक खास सलाह दी है.
चार साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी कुछ खास नहीं रही. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में भुवी काफी महंगे रहे और उन्हें एक भी विकेट नहीं मिल पाया. दूसरे मैच में भी वह नई गेंद से विकेट निकालने में सफल नहीं रहे थे. हालांकि, अपने दूसरे स्पेल में उन्हें सफलता मिली थी.
भुवी के टीम इंडिया में वापसी पर अब बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. मोर्कल ने भुवनेश्वर को लेकर कहा कि वे किसी चीज के पीछे न भागें और बस स्वाभाविक रहें. साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें कुछ मैचों के लिए टीम में अपनी लय हासिल करने का मौका मिलेगा.
मोर्कल ने माना कि भुवनेश्वर कुमार हर मैच के साथ बेहतर होते जाएंगे और हर मैच में उन्हें लय मिलती जाएगी. इसलिए उन्हें बाहर के किसी भी शोर-शराबे के बारे में नहीं सोचना चाहिए. उन्हें बस अपने स्वाभाविक खेल पर ध्यान देने की जरूरत है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
भुवनेश्वर ने आईपीएल 2025 और 2026 के सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की लगातार IPL खिताबी जीतों में बहुत बड़ी भूमिका निभाई थी. इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में भी भुवी ने लगातार विकेट निकाला, जिसके कारण उनकी न्यूजीलैंड T20I सीरीज के लिए भारतीय टीम में वापसी हुई.
‘स्विंग किंग’ के नाम मशहूर भुवी ने IPL 2026 में 16 मैचों में 28 विकेट लिए थे. वह सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर थे. उनकी इस दमदार गेंदबाजी से ही आरसीबी ने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीती.