Brazil Election Result for India: प्यारे दोस्त की वापसी पर भारत का क्या फायदा? बिजनेस से लेकर पॉलिटिक्स तक बल्ले-बल्ले

Brazil Election Result for India: प्यारे दोस्त की वापसी पर भारत का क्या फायदा? बिजनेस से लेकर पॉलिटिक्स तक बल्ले-बल्ले


Last Updated:

Brazil Election Result for India: ब्राजील में चुनाव के नतीजे सिर्फ इसी देश के लिए बल्कि वैश्विक राजनीति के लिए भी काफी अहम रहने वाला है. अगर हम बात करें भारत की तो ब्राजील के साथ हमारे रिश्ते पिछले कुछ वर्षों में काफी गहरे हुए हैं, ऐसे में चलिए जानते हैं कि हमें लूला दा सिल्वा की वापसी से क्या फायदा होने वाला है?

ख़बरें फटाफट

Zoom

भारत-ब्राजील की दोस्ती के लिए ये जीत है बेहद महत्वपूर्ण. (रॉयटर्स)

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की सत्ता में वापसी भारत के लिए कई मायनों में अहम मानी जा सकती है. भारत और ब्राजील के बीच पहले से ही मजबूत संबंध हैं और दोनों देश व्यापार बढ़ाने, विकासशील देशों की आवाज को मजबूत करने  की वकालत करते रहे हैं. वैश्विक संस्थाओं में सुधार का मुद्दा भी उन्होंने उठाया है.ऐसे में लूला के नेतृत्व में दोनों देशों के रिश्तों को नई दिशा मिलने की संभावना है.

भारत के लिए लूला दा सिल्वा की वापसी इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज दुनिया में अमेरिका और चीन के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है. वहीं व्यापार को लेकर कई देशों के बीच तनाव भी देखने को मिल रहा है. ऐसे समय में भारत, ब्राजील की साझेदारी कूटनीतिक लिहाज से भी बढ़िया रहने वाली है. यही वजह है कि चुनावों के रिजल्ट आने के बाद पीएम मोदी ने लूला दा सिल्वा को बधाई संदेश भी दिया है.

भारतीय कंपनियों को होगा फायदा 

  1. ब्राजील लैटिन अमेरिका में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है. दोनों देशों के बीच व्यापार 2024 में 12.20 अरब डॉलर था, जो 2025 में बढ़कर 15.21 अरब डॉलर हो गया. दोनों देशों ने आने वाले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है.
  2. भारत ब्राजील को दवाइयां, पेट्रोलियम उत्पाद, रसायन, कपड़े और इंजीनियरिंग से जुड़े सामान निर्यात करता है. दूसरी ओर ब्राजील से भारत कच्चा तेल, सोयाबीन तेल, चीनी, कपास और लौह अयस्क जैसे उत्पाद खरीदता है.
  3. लूला के नेतृत्व में व्यापारिक सहयोग आगे बढ़ता है तो भारतीय दवा कंपनियों, वाहन उद्योग, इंजीनियरिंग क्षेत्र और अन्य कारोबारों को नए अवसर मिल सकते हैं. हालांकि इसके लिए व्यापार संबंधी बाधाओं को कम करना और बाजार तक पहुंच आसान बनाना जरूरी होगा.

एनर्जी और मिनरल्स को लेकर भी सहयोग 

भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों और उद्योगों के लिए कई तरह के कच्चे माल का आयात करता है. ब्राजील के पास प्राकृतिक संसाधनों का बड़ा भंडार है. ऐसे में दोनों देशों के बीच कच्चे तेल, जैव ईंधन और महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में सहयोग बढ़ सकता है. रेयर अर्थ और अन्य महत्वपूर्ण संसाधन इलेक्ट्रिक वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स और आधुनिक तकनीक से जुड़े उद्योगों के लिए उपयोगी हैं. ब्राजील के साथ बेहतर साझेदारी भारत को अपनी आपूर्ति व्यवस्था मजबूत करने में मदद कर सकती है.

भारत-ब्राजील की दोस्ती बढ़ेगी आगे. (रॉयटर्स)

तकनीक और दवाइयों में नए अवसर

भारत डिजिटल तकनीक, सूचना प्रौद्योगिकी और सस्ती दवाइयों के क्षेत्र में मजबूत स्थिति रखता है. वहीं, ब्राजील कृषि, जैव ईंधन और प्राकृतिक संसाधनों के इस्तेमाल में अनुभव रखता है. दोनों देश एक-दूसरे की विशेषज्ञता से लाभ उठा सकते हैं. लूला दा सिल्वा ने चुनाव जीतने के बाद ही घोषणा की है कि वे गणित और इंजीनियरिंग के सेक्टर में काम करेंगे और एआई के मामले में अमेरिकी-चीनी निर्भरता को खत्म करेंगे. ऐसे में भारत के साथ उनका सहयोग और भी महत्वपूर्ण हो जाता है. इससे नई तकनीक विकसित करने, निवेश बढ़ाने और कंपनियों के लिए नए बाजार खोलने के अवसर बन सकते हैं.

ग्लोबल मंच में मिलेगा मजबूत पार्टनर

  • भारत और ब्राजील, दोनों संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद जैसे वैश्विक संस्थानों में सुधार की मांग करते रहे हैं. भारत लंबे समय से सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता चाहता है और  ब्राजील का समर्थन इस मुद्दे पर भारत की कूटनीतिक कोशिशों को मजबूती दे सकता है.
  • दोनों देश ब्रिक्स के सदस्य भी हैं. इस मंच के जरिए वे विकासशील देशों के हितों को आगे बढ़ा सकते हैं. स्थानीय मुद्राओं में व्यापार करने की संभावना पर भी चर्चा हो सकती है, हालांकि इसके लिए पेमेंट सिस्टम और करेंसी एक्सचेंज से जुड़ी चुनौतियों पर काम करना होगा.



Source link