दिल्लीवालों की मनचाही मुराद होगी पूरी, यमुना में जमकर करें धमाचौकड़ी – good news yamuna river safari cruise trial today delhi know fare and distance

दिल्लीवालों की मनचाही मुराद होगी पूरी, यमुना में जमकर करें धमाचौकड़ी – good news yamuna river safari cruise trial today delhi know fare and distance


होमताजा खबरDelhi

दिल्लीवालों की मनचाही मुराद होगी पूरी, मुंबई-गोवा की छुट्टी, यमुना में मस्‍ती

Last Updated:

Yamuna River Cruise: यमुना नदी की सफाई, सौंदर्यीकरण और पर्यटन से जुड़ी सुविधाओं को बढ़ाने पर दिल्‍ली की रेखा गुप्‍ता सरकार गंभीरता से काम कर रही है. इस दिशा में सोमवार 26 अक्‍टूबर 2026 को अहम कदम उठाया गया. यमुना रिवर क्रूज का ट्रायल शुरू कर दिया है. रिवर क्रूज सेवा को आने वाले 3 से 4 दिनों में ऑपरेशनल करने की योजना है.

Top Deals Inside

Yamuna River Cruise: देश की राजधानी दिल्ली में यमुना नदी पर पहली बार रिवर क्रूज सेवा शुरू करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को ‘नमो यमुना रिवर सफारी’ की सॉफ्ट लॉन्चिंग की. पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा की मौजूदगी में शुरू हुई इस पहल के तहत क्रूज का ट्रायल किया जा रहा है. ट्रायल सफल रहने के बाद अगले कुछ दिनों में इसे आम लोगों के लिए शुरू करने की योजना है. क्रूज से यात्रा करने के लिए अब मुंबई और गोवा जाने की जरूरत नहीं होगी.

योजना के मुताबिक, क्रूज सेवा का संचालन यमुना के वजीराबाद क्षेत्र से जगतपुर तक करीब 10 किलोमीटर के मार्ग पर किया जाएगा. इस दौरान पर्यटक लगभग 40 मिनट तक नदी में सफर का आनंद ले सकेंगे. इसके लिए प्रति व्यक्ति 500 रुपये किराया निर्धारित किया गया है. टिकट दिल्ली पर्यटन की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन उपलब्ध कराने की योजना है.

क्रूज में मिलेंगी कई सुविधाएं

क्रूज में यात्रियों की सुविधा के लिए कई इंतजाम किए गए हैं. इसके अंदर AC में बैठने की व्यवस्था और शौचालय की सुविधा उपलब्ध है. क्रूज में चालक दल के दो सदस्यों सहित कुल 40 लोगों के सवार होने की व्यवस्था बताई गई है. इनमें 30 लोग अंदर बैठ सकेंगे, जबकि ऊपरी डेक पर आठ लोगों के बैठने की सुविधा होगी. हालांकि, यात्रियों की वास्तविक क्षमता और संचालन संबंधी नियमों की जानकारी औपचारिक शुरुआत के समय स्पष्ट हो सकती है.

पर्यटन को बढ़ावा देना है लक्ष्‍य

इस परियोजना का उद्देश्य राजधानी में पर्यटन को बढ़ावा देना और लोगों को यमुना नदी के रास्ते दिल्ली के नजारे देखने का नया अनुभव उपलब्ध कराना है. इसके जरिए नदी के किनारे पर्यटन और मनोरंजन संबंधी गतिविधियों को भी प्रोत्साहित करने की योजना है. ‘नमो यमुना रिवर सफारी’ को दिल्ली में नदी आधारित पर्यटन विकसित करने की पहल के रूप में देखा जा रहा है. ट्रायल के दौरान क्रूज के संचालन और व्यवस्थाओं का आकलन किया जाएगा. इसके बाद सेवा को आम जनता के लिए खोलने की तैयारी है. अधिकारियों की योजना के अनुसार, इसे छठ पर्व से पहले शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है.

दिल्‍लीवालों के लिए एक और अच्‍छी खबर

दिल्ली के करोड़ों लोगों के लिए एक और अच्‍छी खबर है. साइकिल चलाने और नदी के किनारे सुकून के पल बिताने का शौक रखने वालों के लिए यह राहत वाली बात है. राजधानी में यमुना के किनारे 52 किलोमीटर लंबा साइकिल और वॉकिंग कॉरिडोर बनाने की योजना अब आगे बढ़ रही है. दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने इसके पहले फेज के लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं. इस फेज में यमुना के पश्चिमी किनारे पर 24 किलोमीटर लंबा ट्रैक बनाया जाएगा. यह पुराना रेलवे पुल से नेशनल हाईवे-9 तक फैलेगा. इसके निर्माण पर करीब 16.4 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है.



Source link