Last Updated:
Etawah Latest News: यूपी के इटावा में बेटी ने अपने पिता की हत्या कर दी. हत्या के बाद उनके शव को संदूक में पैक कर दिया. शव कई दिनों तक कमरे में सड़ता रहा. जब बदबू आई तो लोगों ने पुलिस को बताया. वहीं बेटी फरार हो गई.
मृतक की तस्वीर.
इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक सिक्योरिटी गार्ड का संदूक में शव मिलने से हड़कंप मच गया है. मामला सिविल लाइन इलाके में स्थित कांशीराम कॉलोनी का है. बताया जा रहा है कि पुलिस को इंसानी बदबू का एहसास होने के बाद पुलिस जब जांच करने के लिए पहुंची है तो संदूक से शव बरामद किया गया.
संदूक से जिस शव को बरामद किया गया है वह सिक्योरिटी गार्ड श्याम सुंदर का निकला. श्याम सुंदर सिक्योरिटी एजेंसी के जरिए होटल चाणक्य में काफी समय से नौकरी कर रहा था. हत्या वाले घर में सिक्योरिटी गार्ड और उसकी 18 साल की बेटी एक साथ रहती थी. सिक्योरिटी गार्ड के शव के बरामद होने के बाद 18 साल की बेटी गायब मिली है. जिसको लेकर के ऐसा शक जताया जा रहा है की बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर के अपने पिता की हत्या कर दी है और फरार हो गई है.
पूरे मामले को लेकर के पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है, सनसनीखेज हत्या के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमों को सक्रिय किया गया है. सिविल लाइन इलाके में टीबी अस्पताल कॉलोनी के 14 ब्लॉक स्थित एक बंद कमरे में रविवार को बक्से के अंदर एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई. शव कई दिन पुराना होने के कारण सड़ चुका था और कमरे से तेज दुर्गंध आ रही थी. सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए.
मृतक की पहचान 55 वर्षीय श्याम सुंदर कठेरिया के रूप में हुई है. वह चाणक्य होटल में गार्ड की नौकरी करते थे. पुलिस हत्या समेत अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है. मृतक के साथ रहने वाली उनकी बेटी का भी पता नहीं चल सका है. ऐसा कहा गया है कि श्याम सुंदर का कमरा करीब चार दिन से बंद था. शनिवार को कमरे से दुर्गंध आने लगी तो उन्हें लगा कि शायद कोई चूहा मर गया है.
रविवार को दुर्गंध और तेज होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो कमरे के अंदर रखे बक्से में शव मिला. मृतक की बड़ी बेटी काजल ने बताया कि पिता श्याम सुंदर कठेरिया चाणक्य होटल में गार्ड की नौकरी करते थे. पांच दिन पहले सुबह उनकी पिता से आखिरी बार फोन पर बात हुई थी. उस दौरान पिता ने हालचाल पूछा था और घूमने आने के लिए कहा था. शुक्रवार को उसने कई बार फोन किया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिला. रविवार को भी फोन बंद मिला. इसके बाद पिता के शव मिलने की जानकारी हुई.
काजल ने बताया कि उसकी मां शशि देवी दूसरी शादी करने के बाद करीब 10 साल से पिता से अलग रह रही हैं. तीन बहनों में काजल सबसे बड़ी है, जबकि दूसरी बहन पूजा है. तीसरी बहन खुशी मां के साथ रहती है. इटावा की एसपी सिटी बबीता सिंह ने बताया कि टीबी अस्पताल कालोनी के 14 ब्लॉक में बंद कमरे से दुर्गंध आने की सूचना मिली थी.
पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया तो बक्से में एक व्यक्ति का शव मिला। शव कई दिन पुराना होने के कारण सड़ चुका था. फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य संकलित कर जांच की जा रही है. मौत कैसे हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा. मृतक के साथ उसकी बेटी भी रहती थी, जिसका अभी पता नहीं चल सका है. स्थानीय लोगों का ऐसा मानना है कि श्याम सुंदर की हत्या उनकी बेटी ने अपने नजदीकी या प्रेमी से मिलकर के अंजाम दी है और उसके बाद में बेटी प्रेमी के साथ में फरार हो गई है.