घंटों बैठकर काम करने से होती है कमर में अकड़न? रोज 5 मिनट करें ये योगासान

घंटों बैठकर काम करने से होती है कमर में अकड़न? रोज 5 मिनट करें ये योगासान


Last Updated:

Yoga For Stiff Back: शरीर के सही तरह से फंक्शन करने के लिए इसमें लगातार मूवमेंट होना जरूरी है. ऐसे में जब आप लगातार एक ही जगह पर बैठकर घंटों काम करते हैं, तो शरीर अकड़ने लगता है. यही कारण है कि ज्यादातर डेस्क जॉब करने वाले लोग कमर के दर्द से परेशान रहते हैं. यदि आप भी कमर में अकड़न की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो रोजाना सिर्फ 5 मिनट इस आसन को करने से काफी राहत महसूस हो सकती है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Yoga For Stiff Back: कमर में अकड़न को दूर करने के लिए हस्तोत्तानासन एक कारगर योगासन है. इसमें हाथों को ऊपर उठाकर शरीर को खींचा जाता है और हल्का पीछे की ओर झुकाया जाता है. इससे रीढ़ की हड्डी, कंधों और पेट की मांसपेशियों में खिंचाव महसूस होता है. ये सूर्य नमस्कार का दूसरा और ग्यारहवां चरण भी है. नियमित रूप से सही तरीके से इस आसन का अभ्यास करने से शरीर की अकड़न कम करने, शारीरिक सक्रियता बढ़ाने और दिनभर तरोताजा महसूस करने में मदद मिल सकती है.

हस्तोत्तानासन दो शब्दों से मिलकर बना है. इसमें ‘हस्त’ का अर्थ हाथ और ‘उत्तान’ का अर्थ ऊपर की ओर खिंचाव होता है. इस आसन में हाथों को सिर के ऊपर उठाकर शरीर को लंबा खींचा जाता है. इसे सुबह के समय करना अच्छा माना जाता है.

हस्तोत्तानासन करने के 5 फायदे

हस्तोत्तानासन करने पर रीढ़ की हड्डी और आसपास की मांसपेशियों में हल्का खिंचाव आता है. इससे शरीर का लचीलापन बनाए रखने में मदद मिलती है.

इस आसन में हाथों को ऊपर उठाने और शरीर को खींचने से कंधों, बाजुओं और पेट की मांसपेशियों की स्ट्रेचिंग होती है.

हस्तोत्तानासन करते समय गहरी सांस लेने और हाथों को ऊपर की ओर खींचने से शरीर में ताजगी महसूस होती है. सुबह इस आसन का अभ्यास करने से दिन की शुरुआत सक्रिय तरीके से करने में मदद मिलती है.

हस्तोत्तानासन में शरीर को पीछे की ओर हल्का झुकाने से पेट की मांसपेशियों में खिंचाव आता है. इससे शरीर की स्ट्रेचिंग होती है.

इस आसन को करते समय गहरी और नियंत्रित सांस लेने का अभ्यास किया जाता है. इससे सांस पर ध्यान केंद्रित करने और मन को शांत रखने में मदद मिलती है.

इन बातों का रखें ख्याल
अगर आपको पीठ या गर्दन में गंभीर दर्द है या हाल ही में चोट लगी है, तो इस आसन को करने से पहले डॉक्टर या योग विशेषज्ञ की सलाह लें. अभ्यास के दौरान शरीर को जरूरत से ज्यादा पीछे न झुकाएं. चक्कर आने की समस्या या गंभीर दिल के मरीज होने पर विशेषज्ञ की देखरेख में ही योग करें. आसन करते समय दर्द या असहजता महसूस हो, तो तुरंत रुक जाएं.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link