परिवार में पहली बार किसी ने की बिजनेस करने की हिम्मत, आज आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स से 20 करोड़ पहुंचा टर्नओवर

परिवार में पहली बार किसी ने की बिजनेस करने की हिम्मत, आज आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स से 20 करोड़ पहुंचा टर्नओवर


Last Updated:

Business Success Story: हैदराबाद के किशोर कुमार पैडिकोंडाला ने नौकरीपेशा परिवार से अलग हटकर बिजनेस शुरू किया. 2014 में शुरू हुई उनकी कंपनी आज आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स बेचती है. आयुष मंत्रालय से मंजूर इनके उत्पाद देश-विदेश में खूब बिक रहे हैं. इसी बदौलत उनका टर्नओवर 20 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्ली: अगर आप भी बिजनेस शुरू करने से डरते हैं, तो हैदराबाद के रहने वाले किशोर कुमार पैडिकोंडाला की कहानी आपको प्रेरित कर सकती है. किशोर के परिवार में बचपन से ही नौकरी करने का माहौल था। उनकी पूरी जनरेशन में कभी किसी ने बिजनेस नहीं किया था. वे अपने परिवार के पहले शख्स बने, जिन्होंने नौकरी छोड़कर खुद का व्यापार शुरू करने की हिम्मत दिखाई।

किशोर कुमार ने लंबे समय तक फार्मा इंडस्ट्री में काम करके अनुभव हासिल किया. इसके बाद 2014 में उन्होंने ‘जीवीएसके फार्मा प्राइवेट लिमिटेड’ की स्थापना की. हालांकि असली मोड़ साल 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान आया. जब उन्होंने देखा कि लोगों का रुझान आयुर्वेद की तरफ तेजी से बढ़ रहा है, तो उन्होंने अपने बिजनेस को आयुर्वेद की दिशा में मोड़ दिया.

आयुष मंत्रालय से मंजूर हैं प्रोडक्ट
दिल्ली में आयोजित एक बड़े इवेंट के दौरान किशोर कुमार ने अपने इस सफर के बारे में खास बातचीत की. उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी के सभी प्रोडक्ट आयुष मंत्रालय से अप्रूव्ड हैं. इन आयुर्वेदिक उत्पादों की खासियत यह है कि इन्हें बाजार में उतारने से पहले जानवरों और इंसानों पर क्लिनिकल रिसर्च की गई है. पूरी जांच-परख के बाद ही इन्हें तैयार किया जाता है.

विदेशों तक है भारतीय आयुर्वेदिक उत्पादों की मांग
कंपनी का मुख्य फोकस ऐसे आयुर्वेदिक प्रोडक्ट तैयार करना है, जिनकी मांग बाजार में सबसे ज्यादा है. किशोर कुमार ने बताया कि उनकी कंपनी शिलाजीत और शहद से बना एक खास प्रोडक्ट तैयार करती है. इसकी भारी डिमांड न सिर्फ पूरे भारत में है, बल्कि विदेशों में भी लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं. इसकी कीमत भी काफी किफायती रखी गई है.

इसके अलावा महिलाओं के लिए भी कंपनी ने आयुर्वेदिक प्रोडक्ट लॉन्च किया है. बाजार में महिलाओं के इंटीमेट वॉश के कई उत्पाद मौजूद हैं, लेकिन उनकी कंपनी ने आयुर्वेद की मदद से एक खास वॉश तैयार किया है. इसके बेहतर रिजल्ट के कारण यह काफी लोकप्रिय हो रहा है.

2026 तक हासिल किया 20 करोड़ का टर्नओवर
बेहतरीन क्वालिटी और किफायती दामों की बदौलत किशोर कुमार के बनाए आयुर्वेदिक प्रोडक्ट देश-विदेश में खूब बिक रहे हैं. इसी का नतीजा है कि 2014 से शुरू हुआ यह सफर 2026 तक 20 करोड़ रुपये के टर्नओवर तक पहुंच गया है. इस साल बिक्री और तेजी से बढ़ी है, जिससे कंपनी के टर्नओवर में और बड़े उछाल की उम्मीद जताई जा रही है. नौकरी-पेशा परिवार से निकलकर 20 करोड़ की कंपनी खड़ी करने वाले किशोर की यह सफलता युवाओं के लिए मिसाल है.



Source link