Tips and Tricks: घर में नहीं है एयर प्यूरीफायर? AC से भी हो सकती है हवा साफ, जानें ये जबरदस्त ट्रिक

Tips and Tricks: घर में नहीं है एयर प्यूरीफायर? AC से भी हो सकती है हवा साफ, जानें ये जबरदस्त ट्रिक


Last Updated:

Air Purifier AC Trick: गर्मी से राहत दिलाने वाले एयर कंडीशनर आपके घर की हवा को भी साफ करने का काम कर सकता है. यदि आपके घर में एयर प्यूरीफायर नहीं है तो यहां बताए गए ट्रिक से आप इनडोर एयर को क्लीन कर सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Air Purifier AC Trick: क्या आप जानते हैं कि AC केवल कमरे को ठंडा ही नहीं करता, बल्कि कुछ हद तक हवा को साफ रखने में भी मदद कर सकता है? भारत के कई बड़े शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता में बढ़ते प्रदूषण के कारण एयर प्यूरीफायर की मांग तेजी से बढ़ रही है. लेकिन हर लोगों के पास एयर प्यूरीफायर नहीं होता है.

ऐसे में एयर कंडीशनर वाला ट्रिक काफी हद तक प्रदूषण की समस्या को कम करने में मददगार साबित होता है. यहां जानिए घर की हवा को बिना एयर प्यूरीफायर कैसे साफ किया जाता है.

फिल्टर की सफाई करें
समय के साथ AC के फिल्टर में धूल और अन्य कण जमा होने लगते हैं. यदि इन्हें समय पर साफ न किया जाए तो फिल्टर जाम हो सकते हैं और ये सही से काम नहीं कर पाते हैं. इसलिए विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि सामान्य परिस्थितियों में AC के फिल्टर को हर 2 से 4 सप्ताह में साफ करना चाहिए. वहीं, धूलभरी या आंधी वाले मौसम में सप्ताह में एक बार सफाई करना बेहतर माना जाता है.

कॉइल और डक्ट की सर्विस भी जरूरी
सिर्फ फिल्टर की सफाई ही पर्याप्त नहीं है. AC की कॉइल और डक्ट में भी समय के साथ धूल, बैक्टीरिया और फफूंदी जमा हो सकती है. यदि इनकी नियमित सफाई न हो तो ये इनडोर एयर क्वालिटी को प्रभावित कर सकते हैं. इसलिए साल में कम से कम एक बार किसी प्रोफेशनल से कॉइल और डक्ट की सर्विस करवानी चाहिए.

साधारण फिल्टर की भी सीमाएं हैं
अधिकांश सामान्य AC फिल्टर मशीन को धूल से बचाने के लिए बनाए जाते हैं. ये हवा में मौजूद बहुत छोटे प्रदूषक कणों को पूरी तरह नहीं रोक पाते. यदि आप बेहतर इनडोर एयर क्वालिटी चाहते है, तो ऐसे AC चुनना फायदेमंद होता है जिनमें एडवांस्ड डस्ट फिल्टर या मल्टी-लेयर फिल्ट्रेशन सिस्टम दिया गया हो.

नए AC में मिल रहे हैं खास फीचर्स
आजकल कई आधुनिक AC मॉडल्स में इन-बिल्ट एयर प्यूरीफिकेशन तकनीक भी दी जा रही है. इनमें एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर, मल्टी-लेयर फिल्ट्रेशन और UV स्टेरिलाइजेशन जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं, जो हवा में मौजूद कुछ प्रदूषकों को कम करने में मदद करते हैं.



Source link