Last Updated:
Share Market Today Live: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को बढ़त के साथ शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं. GIFT Nifty 23,510 के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि सोमवार को सेंसेक्स 564 अंक और निफ्टी 67.90 अंक चढ़कर बंद हुए…और पढ़ें
अमेरिकी बाजारों में मजबूत तेजी और एशियाई बाजारों के सकारात्मक रुख से घरेलू बाजार को सपोर्ट मिल रहा है.
भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को तेजी के साथ शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं. गिफ्ट निफ्टी में बढ़त दिख रही है और यह करीब 23,510 के आसपास कारोबार कर रहा है. इससे संकेत मिल रहा है कि सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत बढ़त के साथ हो सकती है. सोमवार को भी घरेलू बाजार में अच्छी खरीदारी देखने को मिली थी. सेंसेक्स 564.03 अंक यानी 0.76% बढ़कर 74,858.99 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 67.90 अंक यानी 0.29% चढ़कर 23,414.30 पर पहुंच गया.
September 22, 202607:50 IST
कच्चा तेल और डॉलर पर नजर
कच्चे तेल की कीमतें अभी भी भारतीय बाजार के लिए अहम चिंता हैं. मंगलवार को ब्रेंट क्रूड करीब 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा था और इसमें हल्की तेजी देखी गई. ऊंची तेल कीमतों से भारत के आयात बिल और महंगाई पर दबाव बढ़ने की चिंता रहती है. दूसरी ओर, डॉलर इंडेक्स में करीब 0.03% की मामूली गिरावट रही. डॉलर में नरमी आमतौर पर बाकि बाजारों के लिए राहत का संकेत मानी जाती है.
September 22, 202607:42 IST
Share Market Today: एशियाई बाजारों में भी तेजी
मंगलवार को एशियाई बाजारों में ज्यादातर प्रमुख इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे. दक्षिण कोरिया का KOSPI करीब 2.2% की तेजी के साथ 7,161.61 पर खुला. ताइवान का बाजार भी करीब 1.60% ऊपर कारोबार कर रहा था. हांगकांग का हैंगसेंग करीब 1.18% की तेजी में रहा, जबकि शंघाई बाजार में करीब 0.04% की मामूली गिरावट देखने को मिली. जापान का बाजार 21 से 23 सितंबर तक छुट्टी के कारण बंद है.
September 22, 202607:36 IST
यूएस बाजार में जोरदार तेजी
अमेरिकी शेयर बाजार ने सोमवार को मजबूत परफॉर्म किया. डाउ जोन्स करीब 0.71% की बढ़त के साथ बंद हुआ. नैस्डेक में 2.26% की तेजी रही, जबकि S&P 500 करीब 1.49% चढ़ा. अमेरिकी बाजार में खास तौर पर टेक्नोलॉजी और AI से जुड़े शेयरों में खरीदारी देखने को मिली. बॉन्ड यील्ड में नरमी ने भी शेयर बाजार की धारणा को सहारा दिया.
September 22, 202607:36 IST
गिफ्ट निफ्टी दे रहा तेजी का संकेत
मंगलवार सुबह GIFT Nifty में बढ़त देखने को मिल रही है. यह करीब 23,510 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. सोमवार को निफ्टी के 23,414.30 पर बंद होने के मुकाबले यह ऊंचा स्तर है. इसलिए बाजार खुलने पर निफ्टी और सेंसेक्स में शुरुआती तेजी देखने को मिल सकती है. हालांकि, शुरुआती संकेत पूरे दिन के बाजार की दिशा तय नहीं करते. कारोबार के दौरान विदेशी निवेशकों की खरीदारी, तेल की कीमत और ग्लोबल बाजारों का रुख अहम रहेगा.