Last Updated:
Petrol-Diesel Latest Rate: कच्चे तेल कीमत लगातार ऊंची बनी हुई है. अब यह 115 डॉलर बैरल हो गया है. क्रूड के दाम में उछाल आने से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के महंगा होने का खतरा पैदा होता है. भारत के अधिकतर शहरों में पेट्रोल अब 100 रुपये लीटर से ऊपर ही मिल रहा है. आपके शहर में आज पेट्रोल-डीजल किस भाव मिल रहा है, जानिए…
आज पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
नई दिल्ली. अमेरिका और ईरान युद्ध के बाद से क्रूड ऑयल का भाव आसमान पर है. आज ब्रेंट क्रूड 115 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. क्रूड महंगा होने से तेल विपणन कंपनियों पर लगातार दबाव बढ़ता जा रहा है. लेकिन, अच्छी बात यह है कि अभी कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढाए हैं. आज भी तेल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली में पेट्रोल जहां 102.12 रुपये लीटर मिल रहा है, वहीं लखनऊ में इसका भाव 101.89 रुपये है.
दिल्ली में डीजल का रेट आज भी ₹95.20 प्रति लीटर है. प्रीमियम XP95 ₹109.24 और हाई-ऑक्टेन XP100 पेट्रोल ₹167.35 मिल रहा है. नोएडा में पेट्रोल का रेट आज ₹102.12 और डीजल का ₹95.56 XP95 ₹110.68 लीटर है. फरीदाबाद में आज पेट्रोल ₹103.28 और डीजल ₹95.94 प्रति लीटर है. गुरुग्राम में पेट्रोल ₹102.97 और डीजल ₹95.64 बिक रहा है.
लखनऊ, पटना और भोपाल पेट्रोल-डीजल रेट
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पेट्रोल ₹101.89 और डीजल ₹95.36 प्रति लीटर है. भोपाल में पेट्रोल ₹114.57, डीजल ₹99.64, XP95 ₹123.88 और XG ₹104.90 प्रति लीटर है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल ₹113.37 और डीजल का भाव ₹99.36 है. राजस्थान के जयपुर में पेट्रोल ₹112.69 और डीजल ₹97.78 लीट आज आपको मिलेगा है. झारखंड के रांची में पेट्रोल ₹105.26 और डीजल ₹100.49 है.
चंडीगढ़ देहरादून पेट्रोल-डीजल रेट
चंडीगढ़ में पेट्रोल ₹101.51 लीटर तो डीजल का भाव ₹89.47 प्रति लीटर है. यहां XP95 ₹110.28 और XG ₹94.65 प्रति लीटर मिल रहा है. उत्तराखंड के देहरादून में पेट्रोल ₹100.55 और डीजल ₹95.93 प्रति लीटर है. हिमाचल के शिमला में पेट्रोल ₹103.25, डीजल ₹95.21 और प्रीमियम XP95 ₹111.90 प्रति लीटर आज मिलेगा.