मिशन-2027 के लिए BJP भेदेगी सारे चक्रव्यूह, नाराज कार्यकर्ता, कमजोर बूथ, जातिगत समीकरण, सब होंगे मजबूत

मिशन-2027 के लिए BJP भेदेगी सारे चक्रव्यूह, नाराज कार्यकर्ता, कमजोर बूथ, जातिगत समीकरण, सब होंगे मजबूत


Last Updated:

29 और 30 अक्टूबर को होने वाली बीजेपी के बैठक में किन-किन मुद्दों पर चर्चा होगी, इसकी जानकारी सामने आ गई है. बैठक में पोलिंग बूथ को मजबूत करने के साथ-साथ नाराज कार्यकर्ताओं को भी मनाने की कोशिश की जाएगी. इसके अलावा जिन क्षेत्रों में बीजेपी कमजोर है, वहां भी खुद को मजबूत करने की प्लानिंग करेगी.

Zoom

यूपी में दो दिन होगी अमित शाह की बैठक.

लखनऊः उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में अभी वक्त भले ही बहुत बाकी हो. लेकिन इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं. सत्तारुढ़ दल से लेकर विपक्ष तक चुनावी समीकरणों को साधने के साथ-साथ किस तरह से चुनावी बूथों पर खुद को मजबूत करना है, इसका भी प्रयास लगातार किया जा रहा है. इसी कड़ी में 29 और 30 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी की कार्यसमिति और पदाधिकारियों की बैठक होने वाली है.

कमजोर क्षेत्रों को मजबूत करने की होगी प्लानिंग
बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में मिशन-2027 का रोडमैप तैयार किया जाएगा. साथ ही मिशन-2027 की तैयारियों पर मंथन भी होगा. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में संगठन की समीक्षा भी होगी. अमित शाह की बैठक से पहले प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने तैयारियों का जायजा लिया. बताया जा रहा है कि बैठक में कमजोर क्षेत्रों और बूथ प्रबंधन को मजबूत करने पर ज्यादा फोकस किया जाएगा. इसके अलावा नाराज कार्यकर्ताओं को साधने और संगठनात्मक चुनौतियों पर भी चर्चा होगी.

बूथ मैनेजमेंट प्लान भी होगा तैयार
बता दें कि 29 अक्टूबर को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक और 30 अक्टूबर को कार्यसमिति की बैठक होगी. इसमें केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और क्षेत्रीय प्रभारी समेत संगठन के बड़े पदाधिकारी शामिल हो सकते हैं. मिशन-2027 के लिए बीजेपी का बूथ मैनेजमेंट प्लान भी तैयार किया जाएगा. बता दें कि यूपी में हैट्रिक लगाने के लिए बीजेपी अपनी जातीय समीकरण को भी साधने में लगी हुई है.

कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने पर होगा फोकस
2027 चुनाव के लिए हर क्षेत्र का अलग बूथ मैनेजमेंट प्लान तैयार किया जाएगा. जातीय समीकरण और स्थानीय मुद्दों के हिसाब से बीजेपी 2027 विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनेगी. कमजोर बूथों पर पकड़ मजबूत करने के लिए विशेष फोकस रहेगा. मतदाताओं की नाराजगी दूर कर वोट बचाने की कोशिश की जाएगी. सामाजिक वर्गों के बीच संवाद और संपर्क को भी बढ़ाएगी. बैठक में स्थानीय शिकायतों और कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने पर जोर दिया जाएगा. चुनाव से पहले असंतोष कम कर संगठन को सक्रिय करने की तैयारी में है बीजेपी.



Source link