अनुष्का संग कृष्णा दास के कीर्तन में पहुंचे विराट कोहली, भक्ति में लीन होकर जपते दिखे हरि नाम

अनुष्का संग कृष्णा दास के कीर्तन में पहुंचे विराट कोहली, भक्ति में लीन होकर जपते दिखे हरि नाम


होमखेलक्रिकेट

अनुष्का संग कीर्तन कॉन्सर्ट में पहुंचे विराट, भक्ति में लीन जपते दिखे हरि नाम

Last Updated:

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज विराट कोहली इन दिनों न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज की तैयारियों में जुटे हुए हैं. हाल ही में उनके प्रैक्टिस के कुछ वीडियो और फोटो भी सामने आया था. इसी बीच समय निकालकर विराट कोहली वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ कृष्णा दास के लाइव कीर्तन कॉन्सर्ट में पहुंचे, जहां वह भक्ति में लीन होकर हरि नाम जपते हुए दिखे.

Zoom

कीर्तन में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (फोटो-इंस्टाग्राम-@team.innovation वीडियो ग्रैप)

नई दिल्ली: मैदान पर आक्रामकता और दिल में अटूट भक्ति, भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली जब भी क्रिकेट से ब्रेक लेते हैं, तो भगवान की शरण में पहुंच जाते हैं. विराट वैसे तो अधिकतर समय अब लंदन में बिताते में है, लेकिन इन दिन वह भारत में हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारियों में जुटे हुए हैं. सीरीज की तैयारियों के बीच विराट कोहली कृष्णा दास के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचे. उनके साथ अनुष्का शर्मा भी थीं. इस दौरान भक्ति में लीन विराट कोहली को हरि नाम जपते हुए देखा गया.

अमेरिकी संगीतकार कृष्णा दास के लाइव कीर्तन में मुंबई में आयोजित हुआ था.सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में विराट और अनुष्का को हरि नाम का जाप करते हुए और कीर्तन में पूरी तरह से सराबोर होते हुए भी देखा जा सकता है. बता दें कि कृष्णा दास अभी इंडिया टूर पर आए हुए हैं. अमेरिकी नागरिक कृष्णा दास पारंपरिक भारतीय भजनों को वेस्टर्न म्यूजिक साथ मिलाने के लिए जाने जाते हैं, जिन्होंने दुनिया भर के लोगों को कीर्तन के इस नए अंदाज से फैन बना दिया है.

आध्यात्मिक दर्शन के लिए जाते रहते हैं विराट अनुष्का

यह पहली बार नहीं है जब अनुष्का और विराट कृष्णा दास के कीर्तन में पहुंचे हैं. इससे पहले जुलाई 2026 में दोनों लंदन के यूनियन चैपल में एक सेवा में हिस्सा लिया था. इसके अलावा उन्हें जब भी समय मिलता है वह वृंदावन में प्रेमानंद महाराज जी के आश्रम भी जाते हैं.



Source link