सोते-सोते पूरा होगा सफर, वाराणसी-दिल्ली और मुंबई-बेंगलुरु के बीच दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, चेक करें टाइमिंग


Last Updated:

New Vande Bharat Sleeper Train : देश को जल्‍द ही दो और वंदे भारत स्‍लीपर ट्रेन मिलने वाली है. एक वाराणसी-नई दिल्‍ली रूट पर चलेगी तो दूसरी मुंबई-बेंगलुरु के बीच चलेगी. इन हाई स्‍पीड ट्रेनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाएंगे.

Top Deals Inside

Vande Bharat :वाराणसी-दिल्ली और मुंबई-बेंगलुरु के बीच दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपरZoom

अभी देश में एक ही वंदे भारत स्‍लीपर ट्रेन चल रही है.

नई दिल्‍ली. देश की एकमात्र वंदे भारत स्लीपर ट्रेन अभी गुवाहाटी और हावड़ा के बीच चल रही है. अब देश दो और वंदे भारत पटरियों पर उतरने वाली है. वाराणसी-नई दिल्ली और मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अक्‍टूबर और 1 नवंबर को हरी झंडी दिखाएंगे. नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के शुरू होने से उत्तर और दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों के बीच सफर करने वाले यात्रियों को सफर के लिए एक शानदार और आरामदायक विकल्‍प मिल जाएगा. वंदे भारत स्‍लीपर ट्रेन से वाराणसी से दिल्ली और मुंबई से बेंगलुरु के बीच का ट्रेवल टाइम भी कम हो जाएगा.

वाराणसी से नई दिल्‍ली के बीच चलने वाली वंदे भारत स्‍लीपर ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अक्‍टूबर को हरी झंडी दिखाएंगे. वाराणसी से दिल्ली के बीच की कुल 966 किलोमीटर की दूरी को यह सेमी हाई स्‍पीड ट्रेन महज 13 घंटे में तय करेगी. इस वंदे भारत ट्रेन वाराणसी के कैंट स्टेशन से चलेगी. 27421 वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस कैंट स्टेशन से रात 8 बजकर 50 मिनट पर चलेगी.

इन स्‍टेशनों से गुजरेगी वाराणसी-दिल्‍ली वंदे भारत एक्‍सप्रेस

वाराणसी-दिल्‍ली वंदे भारत स्‍लीपर ट्रेन रातभर चलते हुए प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी और अगले दिन सुबह 5 बजकर 55 मिनट पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी. 27422 नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्‍लीपर ट्रेन नई दिल्‍ली स्टेशन से रात 9 बजकर 40 मिनट पर रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर वाराणसी कैंट स्टेशन पहुंचेगी. यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी. हर शनिवार को इस ट्रेन का संचालन ट्रेन के तकनीकी रैक और सुरक्षा मानकों की जांच के लिए बंद रहेगा.

मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्‍लीपर

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को सूचना प्रौद्योगिकी (IT) हब बेंगलुरु से सीधे जोड़ने वाली इस सेमी-हाई-स्पीड स्लीपर ट्रेन को एक नवंबर को प्रधानमंत्री हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मुंबई से रात 8.10 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11.55 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी. वापसी में बेंगलुरु से यह रात 7.50 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11.55 बजे मुंबई पहुंचेगी. इस तरह यह लगभग 16 घंटे में अपना सफर पूरा करेगी. यह ट्रेन भी सप्ताह में 6 दिन चलेगी.

इस रूट पर आधुनिक ट्रेन चलने से पश्चिमी और दक्षिणी भारत के बीच आवाजाही करने वाले यात्रियों को तेज, आधुनिक और आरामदायक यात्रा का विकल्प मिलेगा. मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्‍लीपर रास्‍ते में अनंतपुर, गुंटकल, रायचूर, कलबुर्गी, सोलापुर, पुणे और कल्याण में रुकेगी.

राजधानी से ज्‍यादा होगी स्‍पीड

यह ट्रेन पूरी तरह एसी होगी. इसकी स्‍पीड 160 क‍िलोमीटर प्रत‍ि घंटे तक पहुंच सकती है. यानी राजधानी से भी इसकी स्‍पीड काफी ज्‍यादा होगी. वंदे भारत स्‍लीपर ट्रेन में कई नई सुव‍िधाएं होंगी. जैसे सेंसर एक्‍ट‍िव इंटरकनेक्टिंग दरवाजे लगाए गए हैं. टच-फ्री बायो-वैक्यूम टॉयलेट और टॉक-बैक यूनिट लगाई गई हैं. फर्स्ट क्लास कूपों में अपर बर्थ तक आसानी से पहुंचने के लिए सीढ़ियां और फ्लाइट-स्टाइल अटेंडेंट बटन होंगे. ट्रेन हादसों से बचाने के ल‍िए टक्‍कर रोधी प्रणाली ‘कवच’ और एंटी-क्लाइम्बिंग टेक्‍नोलॉजी भी लगाई गई है.



Source link