दिल्ली-खजुराहो-वाराणसी एयर इंडिया की फ्लाइट शुरू, प्लेन का वाटर कैनन से भव्य स्वागत, सांसद ने दिखाई हरी झंडी

दिल्ली-खजुराहो-वाराणसी एयर इंडिया की फ्लाइट शुरू, प्लेन का वाटर कैनन से भव्य स्वागत, सांसद ने दिखाई हरी झंडी


Last Updated:

दिल्ली-खजुराहो-वाराणसी एयर इंडिया फ्लाइट का खजुराहो एयरपोर्ट पर वाटर कैनन से भव्य स्वागत हुआ. खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने यात्रियों का अभिनंदन कर फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई. सांसद ने कहा कि खजुराहो को जल्द दक्षिण भारत के राज्यों से भी एयर कनेक्टिविटी से जोड़ा जाएगा.

Zoom

दिल्ली से आई एयर इंडिया की फ्लाइट का खजुराहो में भव्य स्वागत.

रिपोर्ट: आचार्य शिवकांत

Khajuraho News: विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो को हवाई सेवा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है. दिल्ली से खजुराहो और खजुराहो से वाराणसी के बीच एयर इंडिया की फ्लाइट का संचालन शुरू हो गया है. दिल्ली से खजुराहो पहुंची पहली फ्लाइट का एयरपोर्ट पर वाटर कैनन से भव्य स्वागत किया गया. इस अवसर पर खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा उपस्थित रहे. उन्होंने दिल्ली से आए यात्रियों का स्वागत किया. इसके बाद सांसद वीडी शर्मा ने फ्लाइट को हरी झंडी दिखाकर खजुराहो से वाराणसी के लिए रवाना किया.

दक्षिण भारत के राज्यों से जोड़ने का प्रयास
इस अवसर पर सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि खजुराहो को दक्षिण भारत के राज्यों से भी हवाई सेवा के माध्यम से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा. सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि खजुराहो अंतरराष्ट्रीय पहचान रखने वाला प्रमुख पर्यटन स्थल है. यहां देश और विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं. बेहतर हवाई कनेक्टिविटी से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी. उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत से जुड़ने से अधिक पर्यटक खजुराहो पहुंच सकेंगे और क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों का विस्तार होगा.

जानें एयर इंडिया फ्लाइट का पूरा शेड्यूल
इस नई हवाई सेवा के शुरू होने से श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए दिल्ली, खजुराहो और वाराणसी के बीच आवागमन बेहद आसान और सुविधाजनक हो गया है. मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली-खजुराहो-वाराणसी मार्ग पर एयर इंडिया की फ्लाइट की समय-सारणी इस प्रकार है-

दिल्ली से खजुराहो: एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली से दोपहर 1:30 बजे उड़ान भरकर दोपहर 2:40 बजे खजुराहो पहुंचेगी.
खजुराहो से वाराणसी: यह विमान खजुराहो से दोपहर 3:15 बजे प्रस्थान करेगा और शाम 4:00 बजे वाराणसी पहुंचेगा.
वाराणसी से खजुराहो (वापसी): वापसी यात्रा में विमान वाराणसी से दोपहर 3:30 बजे उड़ान भरकर शाम 4:45 बजे खजुराहो पहुंचेगा.
खजुराहो से दिल्ली: खजुराहो से यह फ्लाइट शाम 5:15 बजे रवाना होकर शाम 6:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी.



Source link