Last Updated:
Ajmer Panchayat Chunav Uproar: अजमेर जिले के केकड़ी क्षेत्र की अजगरा ग्राम पंचायत में सरपंच चुनाव की मतगणना से पहले जमकर बवाल हो गया. ग्रामीणों ने चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. देखते ही देखते मामला इतना गरमा गया कि आक्रोशित ग्रामीण अजमेर-कोटा राजमार्ग पर पहुंच गए और हाईवे जाम कर दिया. इससे कुछ देर के लिए वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई. हंगामे और सड़क जाम की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस जाब्ता पहुंचा. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाने का प्रयास किया, लेकिन विरोध जारी रहने पर हल्का बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ दिया. अजगरा ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए कुल 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. ऐसे में मतगणना से ठीक पहले हुए इस हंगामे ने चुनावी माहौल को गरमा दिया है. हालांकि, ग्रामीणों की ओर से लगाए गए गड़बड़ी के आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
अजमेर जिले के केकड़ी क्षेत्र की अजगरा ग्राम पंचायत में सरपंच चुनाव की मतगणना से पहले जमकर बवाल हुआ
अजमेर. राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के बीच अजमेर जिले के केकड़ी क्षेत्र से जबरदस्त हंगामा हो गया. यहां अजगरा ग्राम पंचायत में सरपंच पद के चुनाव की मतगणना शुरू होने से पहले ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि आक्रोशित ग्रामीण अजमेर-कोटा राजमार्ग पर पहुंच गए और सड़क जाम कर दी. अचानक हुए इस घटनाक्रम से राजमार्ग पर कुछ देर के लिए वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई.
वहीं, चुनावी माहौल में हंगामे और हाईवे जाम की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस जाब्ता पहुंचा. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाने की कोशिश की, लेकिन विरोध जारी रहने पर हल्का बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ दिया. अजगरा ग्राम पंचायत में इस बार सरपंच पद के लिए 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. ऐसे में मतगणना से ठीक पहले हुए इस हंगामे ने चुनावी माहौल को गरमा दिया है. हालांकि, ग्रामीणों की ओर से लगाए गए गड़बड़ी के आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. फिलहाल निर्वाचन अधिकारियों की ओर से इस मामले में अधिक जानकारी सामने आना बाकी है.
मतगणना से पहले गड़बड़ी के आरोप पर हंगामा
पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ा
हंगामे की सूचना मिलने के बाद मौके पर भारी पुलिस जाब्ता पहुंचा. पुलिस ने राजमार्ग पर प्रदर्शन कर रहे लोगों को हटाने की कार्रवाई की. इस दौरान स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया गया. पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को सड़क से खदेड़ा. इसके बाद जाम हटाने की कार्रवाई की गई. अजगरा ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए कुल 16 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. ऐसे में यहां मुकाबला काफी दिलचस्प बना हुआ है. मतगणना से पहले हुए हंगामे के बाद चुनाव प्रक्रिया पर सभी की निगाहें टिकी है.