Last Updated:
Aaj ka Dhanu Rashifal 25 October 2026: 25 अक्टूबर 2026 को धनु राशि वालों के लिए त्रिग्रही और लक्ष्मी नारायण योग सहित कई शुभ योग बन रहे हैं. इससे सरकारी कार्यों में सफलता, आमदनी के नए अवसर और लंबे समय से अटके काम पूरे होने की संभावना है. जानें राशिफल और उपाय.
Aaj ka Dhanu Rashifal 25 October 2026: धनु राशि वालों के लिए 25 अक्टूबर 2026 के दिन कई मामलों में सकारात्मक संकेत लेकर आ सकता है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन तुला राशि में सूर्य, बुध और शुक्र की युति से त्रिग्रही योग बनेगा. इसके अलावा आज लक्ष्मी नारायण राजयोग भी बनने वाला है. इतना ही नहीं, आज के दिन सर्वार्थ सिद्धि और हर्षन योग का भी निर्माण होगा. इन सभी योगों का प्रभाव धनु राशि के जातकों के ऊपर भी देखने को मिलेगा. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज के दिन लंबे समय से किसी काम के पूरा होने का इंतजार कर रहे लोगों को आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है. नौकरी करने वाले लोगों को अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान देने से लाभ मिल सकता है, जबकि कारोबारियों के लिए नए अवसर तलाशने का समय रह सकता है.
पारिवारिक जीवन में भी आने वाला है बदलाव
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को रविवार के दिन परिवार और निजी रिश्तों पर भी ध्यान देना चाहिए. यदि परिवार में किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा है, तो आज उसे सुलझा सकते हैं. प्रेम संबंधों में साथी की बातों को धैर्य से सुनें और छोटी-छोटी बातों को बेवजह तूल देने से बचें. किसी पुराने मित्र से बातचीत होने या उससे मुलाकात का अवसर मिलने पर मन प्रसन्न हो सकता है.
आमदनी बढ़ने आ बन सकता है मौका
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज धनु राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में आमदनी के नए स्रोत बन सकते हैं. हालांकि कोई नया काम या निवेश शुरू करने का विचार है, तो जल्दबाजी में फैसला न लें. शुक्र की वक्री चाल के कारण धनु राशि वालों के लिए पुराने रिश्तों में आई दूरी को कम करने की कोशिश करनी चाहिए. उन्होंने बताया कि आज के दिन सूर्यदेव को जल अर्पित करने से आपको फायदा हो सकता है. आज के दिन का शुभ अंक 1 और शुभ रंग केसरिया रहने वाला है.