Mesh Rashifal: करियर में तरक्की के योग, खर्च पर रखें नियंत्रण, निवेश में बरतें सावधानी, हनुमान चालीसा का पाठ लाएगा शुभता

Mesh Rashifal: करियर में तरक्की के योग, खर्च पर रखें नियंत्रण, निवेश में बरतें सावधानी, हनुमान चालीसा का पाठ लाएगा शुभता


Last Updated:


Aaj Ka Mesh Rashifal: आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए धैर्य, आत्मविश्वास और सुनियोजित फैसलों से सफलता पाने का संकेत दे रहा है. कार्यक्षेत्र में जहां नई जिम्मेदारियां दस्तक देंगी, वहीं आर्थिक मामलों और निवेश में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत होगी. ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार रिश्तों में तालमेल बनाए रखने और स्वास्थ्य पर ध्यान देने से दिन मंगलकारी साबित होगा.

Top Deals Inside

Aaj Ka Mesh Rashifal 25 October 2026/मिर्जापुर: आज मेष राशि के लिए आज का दिन धैर्य, आत्मविश्वास और विवेक के साथ आगे बढ़ने का है. नौकरी में जिम्मेदारी, धन में सावधानी, रिश्तों में मधुरता बनाए रखें और किसी महत्वपूर्ण निर्णय में जाने से पहले जल्दबाजी न करें. आज ऋतु शरद है. मास कार्तिक है. पक्ष शुक्ल है. तिथि चतुर्दशी है. नक्षत्र रेवती है, जो शाम को 7:22 तक रहेगा, उसके बाद योग हर्षण है. करण वणिज है. आज सूर्योदय 6:03 पर और सूर्यास्त 5:24 सायंकाल पर होगा. अभिजित मुहूर्त 11:20 से लेकर 12:06 तक रहेगा. अभिजित मुहूर्त में कोई भी शुभ कार्य, मांगलिक काम और नया काम अच्छा लाभ प्रदान करता है. अशुभ समय राहुकाल सायं के 3:49 से लेकर 5:24 तक रहेगा.

ग्रह स्थिति और स्वास्थ्य का हाल
विंध्यधाम के विद्वान ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आज सूर्य तुला राशि में, चंद्रमा मीन राशि में, मंगल कर्क राशि में, गुरु कर्क राशि में, बुध और शुक्र तुला राशि में तथा शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में रहेंगे. राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में हैं. सेहत थोड़ी अस्वस्थ रह सकती है. थकान, तनाव से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी लें, नींद और दिनचर्या पर ध्यान रखें.

भावनाओं को समझने का करें प्रयास
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि प्रेम और वैवाहिक जीवन में साथी की भावनाओं को समझें. पुराने मतभेदों को बातचीत से सुलझाने का प्रयास करें. परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएं. छोटी बातों पर क्रोध करने के बजाय धैर्य से काम लें. आज रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है. किसी भी शुभ कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जो परिवार के माहौल को खुशनुमा बना सकता है.

अधूरे काम होंगे पूरे
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि नौकरी और करियर में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत में विनम्रता रखें और अधूरे काम को पूरा करें. व्यवसाय में खर्चों पर नियंत्रण रखें. निवेश या उधार से जुड़ा निर्णय सोच-समझकर और पूरी जानकारी के बाद ही लें. कार्य में योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर प्रगति की संभावना है. दूसरों की सलाह सुनें लेकिन फैसला तथ्यों के आधार पर ही करें.

ये करें उपाय
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि मेष राशि के लिए शुभ अंक एक और भाग्यांक नौ होगा. शुभ रंग लाल व केसरिया तथा शुभ दिशा पूर्व दिशा होगी. मेष राशि के लिए एक छोटा सा उपाय: सुबह सूर्योदय के पूर्व ही जल अर्पित करें. हनुमान चालीसा का पाठ करें. जरूरतमंद व्यक्ति को गुड़ या लाल वस्तु का दान करें. साथ ही साथ क्रोध और कटु वाणी से बचने का संकल्प लें.



Source link