Aaj Ka Panchang 25 October 2026: आज अश्विन पूर्णिमा व्रत, कोजागरा पूजा, शरद पूर्णिमा खीर समय, रवि योग, भद्रा, राहुकाल के लिए देखें पंचांग

Aaj Ka Panchang 25 October 2026: आज अश्विन पूर्णिमा व्रत, कोजागरा पूजा, शरद पूर्णिमा खीर समय, रवि योग, भद्रा, राहुकाल के लिए देखें पंचांग


Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 25 October 2026: आज अश्विन पूर्णिमा व्रत है. इसमें शाम के समय माता लक्ष्मी और चंद्रमा की पूजा करते है. वहीं आज रविवार व्रत, सूर्य पूजा, कोजागरा पूजा, शरद पूर्णिमा और रास पूर्णिमा है. पंचांग के अनुसार, आज आश्विन शुक्ल चतुर्दशी तिथि, रेवती नक्षत्र, वणिज करण, हर्षण योग, पश्चिम का दिशाशूल और मीन राशि में चंद्रमा है. आज रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग है. रवि योग सुबह 06:28 ए एम से है, वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग शाम 07:22 पी एम से बनेगा. पंचंक 06:28 ए एम से 07:22 पी एम तक है, वहीं भद्रा का साया 11:55 ए एम लेकर रात 10:52 पी एम तक है. इसमें भी धरती पर भद्रा का वास शाम 07:22 पी एम तक है. इस समय में कोई शुभ या नया काम न करें.

जो लोग आज अश्विन पूर्णिमा का व्रत हैं, वे सुबह में सत्यनारायण भगवान की पूजा करें और कथा सुनें. दिनभर फलाहार पर रहें. शाम को सूर्यास्त के बाद कोजागरा पूजा करें. कोजागरा पूजा में माता लक्ष्मी और इंद्र देव की पूजा होती है. अक्षत्, फूल, सिंदूर, धूप, दीप, नैवेद्य आ​दि से पूजा करें. फिर रात 8 बजे के बाद चंद्रमा को अर्घ्य दें. आज ही के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों के साथ महारास रचाया था, इस वजह से इसे रास पूर्णिमा भी कहते हैं. रात 9 बजे के बाद खीर बनाकर चंद्रमा की किरणों में रख दें. उसे पूरी रात ऐसे ही रहने दें. मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की किरणों में अमृत की बूंदें होती हैं, जब उसमें खीर रखते हैं तो वो अमृत समान हो जाता है. इस खीर को कल सुबह खाएं. आपकी सेहत ठीक रहेगी.

आज रात निशिता मुहूर्त में इंद्रदेव और माता पार्वती धरती पर भ्रमण करते हैं, पूछते हैं कि कौन जाग रहा है? जो लोग इस रात लक्ष्मी पूजा करके दीप जलाते हैं, उनके घर लक्ष्मी का वास होता है. आज के सभी मुहूर्त और अशुभ समय जानने के लिए देखें आज का पंचांग.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 25 अक्टूबर 2026

आज की तिथि- चतुर्दशी – 11:55 ए एम तक, उसके बाद से पूर्णिमा
आज का नक्षत्र- रेवती – 07:22 पी एम तक, फिर अश्विनी
आज का करण- वणिज – 11:55 ए एम तक, विष्टि – 10:52 पी एम तक, उसके बाद बव
आज का योग- हर्षण – 05:22 पी एम तक, फिर वज्र
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- रविवार
चंद्र राशि- मीन- 07:22 पी एम तक, फिर मेष

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय: सुबह 06:28 बजे
सूर्यास्त: शाम 05:42 बजे
चंद्रोदय: 05:00 पी एम
चंद्रास्त: 06:23 ए एम, अक्टूबर 26

आज के मुहूर्त और शुभ योग

ब्रह्म मुहूर्त: 04:46 ए एम से 05:37 ए एम
रवि योग: 06:28 ए एम से 07:22 पी एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:42 ए एम से 12:27 पी एम
विजय मुहूर्त: 01:57 पी एम से 02:42 पी एम
अमृत काल: 05:05 पी एम से 06:36 पी एमल
सर्वार्थ सिद्धि योग: 07:22 पी एम से 06:29 ए एम, अक्टूबर 26
निशिता मुहूर्त: 11:40 पी एम से 12:31 ए एम, अक्टूबर 26

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

चर-सामान्य: 07:52 ए एम से 09:16 ए एम
लाभ-उन्नति: 09:16 ए एम से 10:41 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 10:41 ए एम से 12:05 पी एम
शुभ-उत्तम: 01:29 पी एम से 02:53 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 05:42 पी एम से 07:18 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 07:18 पी एम से 08:54 पी एम
चर-सामान्य: 08:54 पी एम से 10:29 पी एम
लाभ-उन्नति: 01:41 ए एम से 03:17 ए एम, अक्टूबर 26
शुभ-उत्तम: 04:53 ए एम से 06:29 ए एम, अक्टूबर 26

आज के अशुभ समय

पंचक- 06:28 ए एम से 07:22 पी एम
यमगण्ड- 12:05 पी एम से 01:29 पी एम
गुलिक काल- 02:53 पी एम से 04:18 पी एम
दुर्मुहूर्त- 04:12 पी एम से 04:57 पी एम
राहुकाल- 04:18 पी एम से 05:42 पी एम
भद्रा- 11:55 ए एम से 10:52 पी एम
भद्रा का वास- मृत्यु लोक में 07:22 पी एम तक, उसके बाद स्वर्ग में
दिशाशूल- पश्चिम

शिववास

भोजन में – 11:55 ए एम तक, फिर श्मशान में.



Source link