मेरठ लकड़ी के बल्ले ही नहीं प्लास्टिक बैट में भी बनाई पहचान, 60 से 700 रुपये तक है कीमत, प्रैक्टिस के लिए होता है इस्तेमाल

मेरठ लकड़ी के बल्ले ही नहीं प्लास्टिक बैट में भी बनाई पहचान, 60 से 700 रुपये तक है कीमत, प्रैक्टिस के लिए होता है इस्तेमाल


Last Updated:

मेरठ स्पोर्ट्स सिटी में लकड़ी के साथ-साथ प्लास्टिक के बल्ले भी बड़ी मात्रा में तैयार हो रहे हैं. साठ से सात सौ रुपये तक की कीमत वाले इन बैटों की देश-विदेश में भारी डिमांड है. यहां कश्मीरी विलो, इंग्लिश विलो सहित अन्य लकड़ी के माध्यम से क्रिकेट बैट तैयार किए जाते हैं. जिनकी डिमांड देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी देखने को मिलती है. लेकिन वर्तमान समय में प्लास्टिक के बल्ले की प्रति भी युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. युवा प्लास्टिक का बैट खरीदते हुए भी मार्केट में दिखाई देंगे.

ख़बरें फटाफट

मेरठ: मेरठ स्पोर्ट्स सिटी के तौर पर विशेष पहचान रखता है. मेरठ में तैयार होने वाले क्रिकेट बैट, बॉल सहित विभिन्न स्पोर्टस के समान देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी बड़ी मात्रा में सप्लाई होते हैं. इसी कड़ी में मेरठ में प्लास्टिक के बल्ले का भी काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. जिनकी काफी इकाइयां स्थापित हो गई है. लोकल 18 से खास बातचीत करते हुए सूरजकुंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज कुमार सिंघल ने बताया कि स्पोर्ट्स के क्षेत्र में मेरठ विशेष पहचान रखता है.

यहां कश्मीरी विलो, इंग्लिश विलो सहित अन्य लकड़ी के माध्यम से क्रिकेट बैट तैयार किए जाते हैं. जिनकी डिमांड देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी देखने को मिलती है. लेकिन वर्तमान समय में प्लास्टिक के बल्ले की प्रति भी युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. युवा प्लास्टिक का बैट खरीदते हुए भी मार्केट में दिखाई देंगे. जिनके माध्यम से युवा युवा क्रिकेट की प्रैक्टिस करते है. क्योंकि लकड़ी के बैट की तरह ही इन बैट में भी काफी ऐसी वैरायटी है. जिनके माध्यम से युवा आपको हैवी गेंद के माध्यम से भी खेलते हुए दिखाई देंगे.

60 रुपये से 700 तक है बल्ले की कीमत

उन्होंने बताया कि प्लास्टिक के बैट की अगर बात की जाए तो 60 रुपए की कीमत से बैट की शुरुआत हो जाती है. जिसमें की ₹700 तक की कीमत का अच्छा क्रिकेट प्लास्टिक का बैट युवा यहां से खरीद सकते हैं. उन्होंने कहा की पहले की तुलना में यहां पर काफी संख्या में आपको एसी शॉप भी दिखाई देगी. जो की होलसेल के रेट पर भी प्लास्टिक के बैट को रखना पसंद करते हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह शुरुआती तौर पर खेलने के लिए अच्छे विकल्प है. लेकिन इसके प्रोफेशनल खेल के लिए लकड़ी के बैट का ही उपयोग किया जाता है.

मेरठ में तैयार होते हैं प्लास्टिक बल्ले

बताते चलें कि विभिन्न स्कूलों में जो प्रीमियर स्टार्टिंग में युवाओं को स्पोर्ट्स से संबंधित गतिविधियां सिखाई जाती हैं. उसमें भी प्लास्टिक के बैट की काफी डिमांड रहती है. पहले चीन के बैट की काफी सप्लाई होती थी. लेकिन जिस तरह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हालात बने हुए हैं. उसमें अब मेरठ स्पोर्ट्स सिटी में लगी इकाइयों के बैट की डिमांड बढ़ने लगी है. यही कारण है कि मेरठ के परतापुर, उद्योग क्रम में विभिन्न मात्रा में आपको बड़ी-बड़ी ऐसी इकाइयां देखने को मिलेगी.

जहां प्लास्टिक के बल्ले तैयार किए जाते हैं. जिसके लिए आधुनिक मशीनों का उपयोग किया जाता है. क्योंकि इसमें प्लास्टिक से संबंधित विभिन्न गोली को जब मशीनों में डाला जाता है. तब उसके पश्चात बैट के आकार में मैन्यूफैक्चरिंग होती है. जितने भी बैट तैयार होते हैं. उन सभी में वजन का विशेष ध्यान रखा जाता है.



Source link