Last Updated:
Ramayana vs Dhurandhar 2: फिल्मों की एडवांस बुकिंग में दर्शकों का रुझान अकसर रिलीज से पहले ही चर्चा का विषय बन जाता है. इन दिनों रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के टिकटों की बिक्री पर नजरें टिकी हैं. फिल्म एक लाख टिकटों के आंकड़े के करीब पहुंच रही है, लेकिन रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने पेड प्रीव्यू की बुकिंग में कहीं ज्यादा तेज शुरुआत की थी. दोनों फिल्मों के आंकड़े क्या कहानी बयां करते हैं, आइए जानते हैं.
नई दिल्ली. बॉक्स ऑफिस पर असली मुकाबला फिल्म रिलीज होने के बाद शुरू होता है. लेकिन आजकल एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी बहुत कुछ बयां कर देते हैं. कौन-सी फिल्म दर्शकों के बीच ज्यादा एक्साइटमेंट जगा रही है और किसके लिए सिनेमाघरों तक पहुंचने का इंतजार लंबा हो रहा है. इसकी झलक टिकटों की बिक्री में मिलने लगती है. अब रणबीर कपूर की ‘रामायण’ और रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ के आंकड़ों ने इसी बहस को हवा दे दी है. एक तरफ भारतीय महाकाव्य पर आधारित मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ है, जिसकी एडवांस बुकिंग धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है. दूसरी तरफ ‘धुरंधर 2’ है, जिसने अपनी पेड प्रीव्यू स्क्रीनिंग के टिकटों की बिक्री से ही जबरदस्त हलचल मचा दी थी. दोनों फिल्मों की बुकिंग के शुरुआती आंकड़ों में दिलचस्प अंतर नजर आ रहा है. आखिर चार दिन में ‘रामायण’ ने कितने टिकट बेचे और ‘धुरंधर 2’ ने महज 24 घंटे में कौन-सा कमाल किया था? फाइल फोटो.
रणबीर कपूर की मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ को लेकर भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है. फिल्म की बुकिंग शुरू हुए करीब चार दिन हो चुके हैं और यह बुकमायशो पर एक लाख टिकटों का आंकड़ा छूने के करीब पहुंच गई है. पहली नजर में यह आंकड़ा एक्साइटमेंट बढ़ाता है, लेकिन जैसे ही इसकी तुलना रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ से होती है, तस्वीर दिलचस्प हो जाती है. फाइल फोटो.
ट्रेड ट्रैकर सेकनिल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 23 अक्टूबर रात 10 बजे तक ‘रामायण’ ने बुकमायशो (BMS) पर कुल 89,980 टिकट बेचे थे. फिल्म की एडवांस बुकिंग 20 अक्टूबर को शुरू हुई थी. शुरुआती चार दिनों में सबसे ज्यादा टिकट 21 अक्टूबर को बिके, जब यह आंकड़ा 26,560 रहा. फाइल फोटो.
Add News18 as
Preferred Source on Google
20 अक्टूबर को 24,220 और 22 अक्टूबर को 23,620 टिकटों की बिक्री हुई. वहीं, 23 अक्टूबर को 15,580 टिकट बिके. इस हिसाब से फिल्म को एक लाख टिकटों का आंकड़ा छूने के लिए करीब 10,020 टिकट दूर है. हालांकि, ये आंकड़े बुकमायशो की टिकट बिक्री के हैं. फाइल फोटो.
दूसरी तरफ, रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ यानी ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग की रफ्तार से सबका ध्यान खींचा था. फिल्म की पेड प्रीव्यू स्क्रीनिंग के लिए 7 मार्च को बुकिंग खुली थी. सैकनिल्क के मुताबिक, इसने बुकमायशो पर पहले 24 घंटे में करीब 87,810 टिकट बेच दिए थे. यानी खास प्रीव्यू शो की बुकिंग से ही फिल्म ने लगभग उतने टिकट बेच दिए, जितने ‘रामायण’ ने चार दिनों में बेचे थे.
लेकिन दोनों फिल्मों की तुलना करते समय उनके बुकिंग पैटर्न को भी ध्यान में रखना होगा. ‘धुरंधर 2’ की शुरुआती बुकिंग खास पेड प्रीव्यू शो के लिए थी, जबकि ‘रामायण’ की बिक्री नियमित रिलीज के शो के लिए हो रही थी. ‘धुरंधर 2’ के ओपनिंग डे बुकिंग 14 मार्च को शुरू होने के बाद भी टिकटों की मांग में तेजी आई थी. फाइल फोटो.
रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे सितारों से सजी इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है. फिल्म 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. शुरुआती बुकिंग के आंकड़े एक संकेत जरूर देते हैं, लेकिन फिल्म की असली लोकप्रियता का अंदाजा रिलीज के करीब आने पर ही ज्यादा साफ होगा.