एक लड़के के चक्कर में भिड़ गईं 2 लड़कियां, प्रेमिका ने दूसरी लड़की की नाक दांत से काटी, कर दिया लहूलुहान

एक लड़के के चक्कर में भिड़ गईं 2 लड़कियां, प्रेमिका ने दूसरी लड़की की नाक दांत से काटी, कर दिया लहूलुहान


Last Updated:

Patna News: एक लड़के के चक्कर में दो लड़कियां आपस में भिड़ गईं. यह मामला बिहार की राजधानी पटना का है. जहां युवक एक लड़की के साथ महिला थाने पहुंचा था. तभी उसके सामने उसकी प्रेमिका भाई के साथ आ धमकी. दोनों युवतियों की बीच घमासान होने लगा. प्रेमिका ने दूसरी युवती की नाक पर इतना जोर से काटा कि लहूलुहान कर दिया. आखिर पूरा विवाद क्यों और कैसे हुआ? विस्तार से पढ़िए…

Zoom

एक लड़के के चक्कर में दो लड़कियां आपस में भिड़ गईं.

पटनाः बिहार की राजधानी पटना से अजब-गजब मामला सामने आया. यहां एक लड़के चक्कर में दो लड़कियां आपस में भिड़ गईं. युवक अपनी दोस्त के साथ घूम रहा था. जो उसकी गर्लफ्रेंड को बर्दाश्त नहीं हुआ. उसने 23 अक्टूबर को गर्दनीबाग में महिला थाने के सामने हंगामा मचा दिया. प्रेमिका उस लड़की से दो-दो हाथ करने लगी और इसी बीच उसने दांत के पूरा जोर लगाकर लड़की की नाक पर काट दिया. जिससे वह लहूलुहान हो गई. उसे इलाज के लिए एम्स हॉस्पिटल ले जाया गया. पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ की.

एक युवक और दो युवतियों के बीच विवाद
कहानी ठीक एक फूल दो माली की तरह है. जहां एक युवक और दो युवतियां हैं. मूल रूप से अरवल का रहने वाला युवक मसौढ़ी के एक सरकारी स्कूल में बतौर क्लर्क नौकरी करता है. एक युवती का आरोप है कि उसका युवक के साथ करीब एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने शादी का वादा कर उसका शारीरिक शोषण किया और जरूरत बताकर उससे दो लाख रुपये भी ले लिए. जब उसने शादी की बात कही तो युवक कथित तौर पर पीछे हटने लगा.

जिसने जान बचाई, उसी की नाक काटी
बताया जाता है कि शुक्रवार (23 अक्टूबर) को युवक खुद युवती को गर्दनीबाग महिला थाने लेकर पहुंचा था. इसी दौरान युवक से जुड़ी दूसरी युवती भी अपने भाई के साथ वहां पहुंच गई. इसके बाद दोनों युवतियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और मामला बढ़ता चला गया. विवाद के दौरान एक युवती यारपुर रेलवे लाइन की ओर दौड़ पड़ी. वह आत्महत्या करने की बात कह रही थी. दूसरी युवती उसे रोकने के लिए उसके पास पहुंची. इसी दौरान आरोप है कि दोनों के बीच फिर से झड़प हुई और एक युवती ने दूसरी की नाक पर दांत से हमला कर दिया.

ब्लैकमेल करने का भी आरोप
घटना के बाद घायल युवती चीखने लगी. मौके पर मौजूद लोग भी अचानक हुई इस घटना से हैरान रह गए. बताया जाता है कि नाक का कटा हिस्सा सड़क पर गिर गया, जिसे उठाकर घायल युवती के साथ अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए AIIMS भेजा गया. घायल युवती का आरोप है कि युवक की दूसरी दोस्त उसे ब्लैकमेल कर रही थी. इसी विवाद को लेकर वह युवक के साथ महिला थाने पहुंची थी. दूसरी ओर, युवक के साथ आई युवती और उसके भाई को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने में बैठाया.

अब कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं
मामले को लेकर महिला थाने की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिलने की बात कही गई. थानेदार के कथित बयान के अनुसार, युवक और युवतियों के बीच आपसी विवाद हुआ था और मारपीट में एक युवती की नाक पर चोट आई. पुलिस के मुताबिक, किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी थी. घटना के दौरान किसी ने कैमरे के सामने बयान नहीं दिया.



Source link